16 ways: How to earn money from home 2022 / घर बैठे पैसे कैसे कमायें

 
          आज के समय में मनुष्य की सबसे बड़ी परेशानी है पैसा। पैसा ना हो या कम हो तो जिन्दगी रुक सी जाती है। अक्सर ही हम सुनते हैं की पैसा कमाना आसान नहीं है लेकिन क्या यह सच है? हाँ कुछ हद तक! आसान नहीं है पर यह नामुमकिन भी नहीं। नामुमकिन तो कुछ भी नहीं होता, हाँ कठिन जरुर होता है। लेकिन आज हम आसानी से पैसे कमाने के तरीके बताने वाले हैं। उम्मीद है इसमें से कुछ आईडियाज आपको जरुर पसन्द आयेंगे। तो चलिए शुरु करते हैं-

घर बैठे पैसे कैसे कमायें 2022
How to earn money from home 2022. Image- Pixabay



घर बैठे पैसे कैसे कमायें 2022:

  
         वैसे तो ये बात सही है कि पैसा कमाने के लिए छोटे शहरों और गाँवों के लोगों को अपना घर-बार तक छोड़ना पड़ता है और कभी-कभी कुछ लोगों के लिए यह बहुत कठिन हो जाता है, क्यूंकि उनके बिना घर चलना मुश्किल हो जाता है। स्थिति ऐसी की ना वो घर के लोगों को छोड़ सकते और ना ही उन्हें साथ ले जा सकते हैं और ना ही बिना पैसे के जी सकते हैं। ऐसे में घर पर रहकर पैसा कैसे कमायें यह प्रश्न दिमाग में आता है।

  
     ऐसे सवालों के जवाब आपको इंटरनेट पर हजारों मिलेंगे। इसलिए आपके लिए यह ब्लॉग “घर बैठे पैसा कैसे कमायें” हिन्दी में लिखा गया है और इसमें कई तरीके बताये गये हैं। खासकर यह ब्लॉग उन गृहणी के भी काम आ सकता है जो घर में रहकर अपने परिवार को आर्थिक मदद देना चाहती हैं। 

  
     शायद यह महिलाओं के लिए अच्छा भी हैं क्यूंकि महिला घर पर रहकर सुरक्षित तरीके से पैसा कमा सकती है। न बाहर जाने का डर न किसी बॉस का दबाव। इस महंगाई के जमाने में पति-पत्नी दोनों कमायें तो घर चलाना काफी आसान हो जाता है।

  
     इस ब्लॉग में जो भी तरीके बताये गये हैं वो बिना कुछ इन्वेस्ट किये या  बहुत कम इन्वेस्ट पर शुरू किये जा सकते हैं।

1. अपनी वेबसाइट बनाये (Start your own Website)

अगर आप थोड़ा भी कम्प्यूटर जानते हैं और थोड़ी बहुत भी टाइपिंग आती है तो आप अपनी वेबसाइट आसानी से बना सकते हैं। आजकल वेबसाइट बनाने के लिए बहुत ज्यादा टेक्निकल ज्ञान होने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप थोड़ा भी कम्प्यूटर जानते हैं तो वेबसाइट आसानी से बना सकते हैं।

 

2. वेब डिज़ाइनर (Web Designer):

  
     अगर आपने इंजीनियरिंग किया है लेकिन घर से बाहर जॉब के लिए नहीं जा सकते या आपको वेब डिजाइनिंग का नॉलेज है तो आप घर बैठे भी यह काम कर सकते हैं। आप इन्टरनेट पर एक फ्रीलांसर के तौर पर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और वेब डिजाइनिंग का पूरा नॉलेज भी आप इन्टरनेट से ही ले सकते हैं। वेब डिजाइनिंग का काम करकेे आप घर बैठे अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

 

3. एप्लीकेशन डेवलपर (Application Developer):

  
     अगर आप एप्लीकेशन बनाना जानते हैं तो आप एक फ्रीलांसर की तरह यह काम इंटरनेट के जरिये घर पर रहकर भी कर सकते हैं। आज कल एंड्राइड एप्प की मांग बहुत ज्यादा है। इसलिए आप एप्लीकेशन बना कर भी घर बैठे पैसा कमा सकते हैं।

How to earn money from home 2022

  
     कई सारे व्यवसायी जिन्हें अपने बिज़नेस के लिए सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन की जरुरत होती है, लेकिन वो बड़ी कंपनियों को ज्यादा पैसा देकर सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन नहीं बनवा सकते इसलिए उन्हें एक डेवलपर की जरुरत होती है। अगर आप यह काम जानते हैं तो कुछ दिन की ट्रेनिंग करके आप चाहे तो इससे घर पर बैठ कर एक फ्रीलांसर की तरह काम कर सकते हैं।

 

4. कंटेंट राइटर (Content Writer):

अगर आपको आर्टिकल लिखने में रूचि है और आपकी इंग्लिश अच्छी है तो फिर आप बहुत पैसा कमा सकते हैं। आज कल कंटेंट राइटिंग का वर्क बहुत तेजी से चल रहा है। लोग घर पर रहकर ब्लॉग लिखकर पैसे कमा रहे हैं इसलिए आप भी अपनी प्रोफाइल एक फ्रीलांसर राइटर के तौर पर बना सकते हैं और आसानी से ब्लॉग लिखकर घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।

 

5. कंटेंट राइटिंग बिज़नेस (Content Writing
Business):

अगर आप कुछ पैसा लगाकर एक व्यवसायी की तरह काम करना चाहते हैं  तो घर बैठे कंटेंट राइटिंग बिज़नेस बहुत अच्छा हैं। इसकी पूरी जानकारी आप इन्टरनेट पर भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद घर बैठे आसानी से यह काम कर सकते हैं।

 

6. ऑनलाइन कोचिंग (Online coaching):

आज कल ऑनलाइन पढ़ाने की पद्धति भी तेजी से बढ़ जा रही है। आप ऑनलाइन क्लासेस के जरिये बच्चों को पढ़ा सकते हैं। आप चाहे तो खुद का यूट्यूब चैनल बना कर भी ये काम शुरु कर सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इससे सम्बन्धित सभी जानकारी आपको इन्टरनेट पर मिल जायेगी। ऑनलाइन कोचिंग शुरु करें और घर बैठे पैसा कमायें।

 

7. टिफिन सेन्टर (Tiffin Center):

  
     अगर आप खाना बनाने का शौक रखते/रखती हैं तो आज के टाइम में यह एक बहुत अच्छा बिज़नेस हैं। इससे आपके साथ-साथ कई और लोगों को भी रोजगार मिल जायेगा। अगर आपको इस काम में दिलचस्पी है तो यह काम पहले छोटे स्तर पर शुरू करें जिससे ज्यादा लागत भी नहीं आयेगी। आप अपने घर के भोजन के साथ-साथ कुछ टिफिन भी बना कर रख लेें इससे आपको काम शुरू करने में आसानी होगी फिर धीरे-धीरे से इसे बढाते जायें।

 

8. कुकिंग क्लासेस (Cooking Classes)

अगर आप खाना बनाने में निपुण हैं तो कोशिश करें की आप उसे दूसरों को भी सिखा पायें। आप अपने घर में ही यह काम शुरू कर सकते हैं। सुनने में अजीब हैं पर यह एक टिप्स है आपको ठीक लगे तो जरुर कोशिश करें। यूट्यूब पर खुद का एक चैनल बना कर भी आप कुकिंग क्लासेस चला सकते हैं। कुकिंग क्लासेस भी घर बैठे कमाने का एक अच्छा तरीका है।

9. ट्यूशन (Tuition):

  
     अगर आपकी पढ़ने और पढ़ाने में रुचि है तो आप घर बैठे बच्चों को कोचिंग पढ़ा सकते हैं। आजकल कोचिंग टीचर (Coaching Teacher) की मांग बहुत ज्यादा है। हर कोई अपने बच्चों को कोचिंग पढ़ाना चाहता है ताकि उनका बच्चा पढ़नें में अच्छा हो और अपने क्लास में अच्छा परफॉरमेंस कर सके।

 

10. इंग्लिश स्पीकिंग क्लास (English speaking
course):

  
     अगर आपकी English अच्छी है और सिखाने का हुनर है तो आप इंग्लिश स्पीकिंग क्लास शुरू कर सकते हैं। ‘इंग्लिश कैसे सिखायें’ इस बारे में आप इन्टरनेट पर सर्च करेंगे तो आपको हजारों विडियो और Article (लेख) मिलेंगे। उसकी मदद से आप आसानी से Notes तैयार कर अपने स्टूडेन्ट्स को सिखा सकते हैं।

 

11. काउंसलर (Counselor):

  
     काउंसलर का काम शुरु कर के आप लोगो की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं और उचित सलाह दे सकते हैं। प्रॉपर्टी के बारे में, क़ानूनी सलाह,  शादी की राय, बिजनेस की राय, पैसा इन्वेस्ट करने के बारे में इत्यादि ऐसी कई बातें होती हैं जिनके बारे में आप नॉलेज लेकर लोगो की मदद कर सकते हैं। आप इसमें लोगो को महत्वपूर्ण एप्लीकेशन, रिज्यूम और सी0वी0 जैसी चीजे भी बनाकर दे सकते हैं। ये सब ऐसे काम हैं जिसमें बहुत से लोग Confused रहते हैं।

 

12. शादी के फंक्शन या किसी अन्य पार्टी की प्लानिंग:

  
     आप किसी की शादी या किसी अन्य फंक्शन का प्लान तैयार करके दे सकते हैं। जैसे कब क्या करना है या कौन-सी रस्म होनी है। क्यूंकि आज कल लोगों का ध्यान पार्टी के रश्मों पर कम खाने और पहनने के तरफ ज्यादा होता है। लोग रस्मों, रीति-रिवाजो को भूल ही गये हैं। ऐसे में आप उन्हें गाइड कर सकते हैं। इससे सम्बन्धित आप इन्टरनेट पर अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

13. योगा क्लासेस (Yoga Classes):

  
     अगर आप योग जानते हैं तो घर पर योग सिखा कर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। क्योंकि इस भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में लोग खुद के लिए घर पर समय ही नहीं निकाल पाते। इसके लिए उन्हें एक सेन्टर की जरुरत पड़ती है। अगर आप योगा नहीं जानते और इसमें रुचि है तो किसी अच्छे ट्रेनिंग सेन्टर से ट्रेनिंग लेकर योग क्लासेस की शुरूआत कर सकते हैं।

  
     एक बार बेसिक जानकारी होने के बाद आप अपने आपको इंटरनेट और योग की किताबों या प्रसिद्ध योगा एक्सपर्ट लोगों की विडियो के जरिये भी अपने आपको को अपडेट कर सकते हैं। आज कल लोग फिटनेस की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं लेकिन जगह और समय के अभाव में इसे अमल में नहीं ला पाते।

 

14. डांस क्लासेस (Dance Classes):

  
     अगर आपको डांस करना आता है तो आप डांस का क्लास भी स्टार्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई इन्वेस्ट भी नहीं करना है। इससे आप पैसा भी कमा लेंगे और आपकी कला भी उभर कर सामने आने लगेंगी। डांस क्लास के साथ-साथ आप योग भी सीखा सकते हैं।

 

15. संगीत क्लास (Music Classes):

  
     अगर आप में संगीत कला में एक्सपर्ट हैं तो आप संगीत का क्लास भी शुरू कर सकते हैं। इससे आपका रियाज़ भी होता रहेगा और आपकी कला से दुसरों का भी ज्ञान बढ़ेगा और आप पैसा भी कमा पायेंगे।


16. ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल (Online Shopping Portal):

  
     अगर आप कुछ अच्छा बनाना जानते हैं या किसी से बनवाकर या किसी अन्य ब्राण्ड कम्पनी से बात करके आप अपना खुद का शॉपिंग पोर्टल शुरू कर सकते हैं। इसमें कोई भी चीज बनाकर या बनवाकर बेच सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं। इसमें अगर और अधिक जानना चाहते हैं तो इन्टरनेट की मदद ले सकते हैं।

 

  
     घर बैठे पैसा कमाने का यह सभी तरीका मैंने अपने अनुभव से आपके लिए तैयार किया है। मैं भी घर बैठ कर काम करता हूँ और खुश हूँ। मेरा ड्रांइग का 2 यूट्यूब चैनल है और एक ब्लॉग वेबसाइट। आप यहाँ क्लिक करके मेरे YouTube चैनल (1st and 2nd) पर जा सकते हैं।

 

यह सभी ऐसे तरीके हैं जिनके जरिये आप घर पर रहकर भी पैसा कमा सकते हैं। यह सभी तरीके उन गृहणियों के लिए भी बहुत अच्छे हैं जो कुछ करना चाहती हैं पर घर छोड़ कर जा नहीं सकती, यह सब काम शुरु करके वह अच्छा पैसा भी कमा सकती हैं और घर का सारा काम भी देख सकती हैं।

आज के इस डिजिटल यूग में सभी जानकारीयां इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। दुनिया भले ही बहुत बड़ी है लेकिन इन्टरनेट ने उसे आपके मुट्ठी में कैद कर दिया है। आप जो कुछ भी सीखना या करना चाहते हैं वो इन्टरनेट के माध्यम से सीख सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक स्मार्टफोन या लैपटॉप/कंप्यूटर और इंटरनेट की जरुरत है बस।

Leave a Comment