अमित शाह का जीवन परिचय हिन्दी में | Amit Shah Biography in Hindi

Amit Shah Biography in Hindi

      अमित शाह एक राजनीतिज्ञ हैं। वर्तमान में लोकसभा सांसद (गाँधीनगर, गुजरात) और भारत के गृह मंत्री हैं। वे पूर्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके पहले वे राज्यसभा के सदस्य थे। गृहमंत्री बनाए जाने के बाद अमित शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का बड़ा फैसला लिया।
Amit Shah

अमित शाह का प्रारम्भिक जीवन:

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था। उनके पिता एक व्यापारी थे। वे गुजरात के एक सम्पन्न परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शाह हिन्दू वैष्णव परिवार से हैं। 16 वर्ष की आयु तक वह अपने पैत्रृक गांव मनसा (गुजरात) में रहे।

शिक्षा :

अमित शाह की शुरुआती पढ़ाई मेहसाणा में हुई, उसके बाद बॉयोकेमिस्ट्री की पढ़ाई के लिए वे अहमदाबाद आए, यहाँ उन्होंने बॉयोकेमिस्ट्री से बीएससी की, उसके बाद अपने पिता का बिजनेस संभालने लगे।

‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का जीवन परिचय, Biography Of Milkha Singh, Milkha Singh ki Jivani, Milkha Singh Flying Sikh ka Jivan Parichay

राजनीति में आने से पहले वे मनसा में प्लास्टिक के पाइप का पारिवारिक बिजनेस संभालते थे। वे बहुत कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। वह विशेष रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीयवादी भावना तथा उसके दृष्टांत से प्रेरित व प्रभावित हुए तथा अहमदाबाद में संघ के एक सक्रिय सदस्य बन गए।

Amit Shah Biography in Hindi

यह कदम उनके जीवन का एक ऐसा कदम था जिसने उनका जीवन सदा के लिए परिवर्तित कर दिया एवं उन्हें भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की प्रभावशाली यात्रा की ओर उन्मुख किया। 1982 में उनके अपने कॉलेज के दिनों में शाह की मुलाकात नरेंद्र मोदी से हुई। 1983 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े।

अमित शाह का व्यक्तिगत जीवन:

अमित शाह के पिता का नाम अनिल चन्द्र शाह है। वह एक व्यापारी थे। इनकी माता का नाम कुसुमबा था। इनकी पत्नी का नाम सोनल है। इनका एक बेटा है जिसका नाम जय शाह है। जय शाह पेशे से एक व्यापारी हैं। अमित शाह अपनी माँ के बेहद करीब थे, जिनकी 08 जून 2010 को बीमारी से मृत्यु हो गई।

अमित शाह का राजनीतिक करियर:

अमित शाह 1987 में भाजपा में शामिल हुए। 1987 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य बनाया गया। शाह को पहला बड़ा राजनीतिक मौका 1991 में मिला आडवाणी के लिए गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार का।

योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय हिन्दी में, Biography of Yogi Aditya Nath in Hindi

दूसरा मौका 1996 में मिला, जब अटल बिहारी वाजपेयी ने गुजरात से चुनाव लड़ना तय किया। इस चुनाव में भी उन्होंने चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाला। पेशे से स्टॉक ब्रोकर अमित शाह ने 1997 में गुजरात की सरखेज विधानसभा सीट से उप चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।

1999 में वे अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक (एडीसीबी) के प्रेसिडेंट चुने गए। 2009 में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने। 2014 में नरेंद्र मोदी के गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद वे अध्यक्ष बने। 2003 से 2010 तक उन्होंने गुजरात सरकार की कैबिनेट में गृह मंत्रालय का जिम्मा संभाला।

अमित शाह का जीवन परिचय

2012 में नारनुपरा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने तीन बार सरखेज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे गुजरात के सरखेज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार क्रमशः 1997 (उप चुनाव), 1998, 2002 और 2007 से विधायक चुने गये थे। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बहुत करीबी हैं।

शाह तब सुर्खियों में आए जब 2004 में अहमदाबाद के बाहरी इलाके में कथित रूप से एक फर्जी मुठभेड़ में 19 वर्षीय इशरत जहां, जीशान जोहर और अमजद अली के साथ प्रणेश की हत्या हुई थी। गुजरात पुलिस ने दावा किया था कि 2002 में गोधरा बाद हुए दंगों का बदला लेने के लिए ये लोग गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने आए थे।

नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का जीवन परिचय [Narendra Damodar Das Modi Biography in Hindi]

इस मामले में गोपीनाथ पिल्लई ने अदालत में एक आवेदन देकर मामले में अमित शाह को भी आरोपी बनाने की अपील की थी। हालांकि 15 मई 2014 को सीबीआई की एक विशेष अदालत ने शाह के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य न होने के कारण इस याचिका को खारिज कर दिया।

एक समय ऐसा भी आया जब सोहराबुद्दीन शेख की फर्जी मुठभेड़ के मामले में उन्हें 25 जुलाई 2010 को गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा। शाह पर आरोपों का सबसे बड़ा हमला खुद उनके बेहद खास रहे गुजरात पुलिस के निलंबित अधिकारी डीजी बंजारा ने किया।

16वीं लोकसभा चुनाव के लगभग 10 माह पूर्व शाह दिनांक 12 जून 2013 को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया, तब प्रदेश में भाजपा की मात्र 10 लोक सभा सीटें ही थी।

उनके संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता का अंदाजा तब लगा जब 16 मई 2014 को 16वीं लोकसभा के चुनाव परिणाम आए। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 71 सीटें हासिल की।

प्रदेश में भाजपा की ये अब तक की सबसे बड़ी जीत थी। इस करिश्माई जीत के शिल्पकार रहे अमित शाह का कद पार्टी के भीतर इतना बढ़ा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का पद प्रदान किया गया।

रोचक तथ्य:

अमित शाह की खेलों में बहुत रुचि है। वे 2006 में गुजरात शतरंज संघ के अध्यक्ष, 2009 में गुजरात क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष और 2014 में गुजरात क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने।

डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जीवन परिचय [Biography Of Dr. Sarvepalli Radhakrishnan in Hindi]

अपने कार्यकाल के दौरान गुजरात राज्य शतरंज संघ के अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने अहमदाबाद के सरकारी स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर शतरंज की शुरुआत की। अमित शाह जब छात्र थे तो कई अवसरों पर मंचीय प्रस्तुतियाँ दी थी।

Leave a Comment