Independence Day Essay in Hindi / 15 अगस्त पर निबंध हिंदी में

15 अगस्त पर निबंध हिंदी में

              भारत इस वर्ष अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। हमारा देश ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त 1947 को पूरी तरह से आजाद हुआ था। हम सभी भारतवासी इस दिन को बहुत ही गौरव और उत्साह के साथ मनाते हैं। आजादी मिलने के बाद से ही हम हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं।

इस दिन सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में बडे़ ही गर्व के साथ झंडारोहण करके उत्सव के रुप में मनाया जाता है। इसके साथ ही सभी स्कूल और ऑफिस में भी तिरंगा झंडा फहराया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस पर आधारित किसी भी निबंध प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्र यहां से हिन्दी में निबन्ध प्राप्त कर सकते हैं।

Independence Day Essay in Hindi


15 अगस्त पर निबंध (2021)

सन् 1947 में 15 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत भाग्यशाली दिन था। इस दिन अंग्रेजों से लगभग 200 वर्ष के गुलामी के बाद हमारे देश को आजादी प्राप्त हुई थी। भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी दिलाने के लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी जान गवानी पड़ी थी।

हमारे देश के वीर जवानों के कठिन संघर्ष के बाद भारत ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हुआ था। तब से लेकर आज तक 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाते हैं।

Independence Day Essay in Hindi

यह भी पढ़ें- भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिन्दी में

स्वतंत्रता दिवस को पूरे भारत में धूमधाम से उत्सव के रुप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले (14 अगस्त को) भारत के राष्ट्रपति देश को संबोधित करते हैं। जिसे टेलीविजन और विभिन्न रेडियो चैनल्स के माध्यम से देशवासियों को दिखाया/सुनाया जाता है।

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को हर वर्ष देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। झंडारोहण होने के बाद राष्ट्रगान गाया जाता है और 21 बार गोलियां चला कर सलामी भी दी जाती है।

इसके साथ ही अर्धसैनिक बल, भारतीय सशस्त्र बल, और एनएनसीसी कैडेड के जवान परेड करते हैं। इस पूरे कार्यक्रम को टेलीविजन के डीडी नेशनल चैनल और आल इंडिया रेडियो द्वारा सीधा प्रसारण (Live) किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन आतंकवाद के खतरे को देखते हुए पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है।

यह भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ के बारे में 20+ रोचक तथ्य हिन्दी में (20+ Interesting Facts about Yogi Aditya Nath in Hindi)

देश की राजधानी के साथ-साथ अन्य सभी राज्यों में भी मुख्यमंत्री सम्मान के साथ तिरंगा फहराते हैं। स्वतंत्रता दिवस को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि भी दी जाती है और उनका सम्मान किया जाता है। 

स्वतंत्रता दिवस को पुरे देश में देशभक्ति गीत गाये जाते हैं और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में नारे लगाये जाते हैं। इस दिन सभी भारतीय अपने अपने तरीके से आजादी का पर्व मनाते है।

भारत के प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वतंत्रता दिवस का विशेष महत्व होता है। पुरा भारत इस दिन देशभक्ति के रस में सराबोर रहता है।

Independence Day Essay in Hindi

स्वतंत्रता दिवस पर निबन्ध

कई वर्षों के संघर्ष के बाद हमने स्वतंत्रता प्राप्त की। 14 और 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को भारत एक स्वतंत्र देश बन गया। दिल्ली के लाल किले पर पं0 जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार भारत के तिरंगे झंडे का अनावरण किया था।

भारत के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने 14 अगस्त 1947 की आधी रात को अपना चर्चित भाषण “ट्रिस्ट विद डेस्टिनी” (tryst
with destiny
) दिया था जिसको पूरे राष्ट्र ने अत्यंत खुशी और संतुष्टि के साथ सुना था। तब से हर वर्ष 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) 
को प्रधानमंत्री दिल्ली में लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराते हैं और जनता को संबोधित करते हैं।

साथ ही तिरंगे को इक्कीस तोपों की सलामी भी दी जाती है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 पर लेख हिन्दी में ( स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय) [National Youth Day] [Swami Vivekananda Essay/Biography in Hindi]

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों, कार्यालयों और स्कूलों में तिरंगा फहराया जाता है और राष्ट्रगान “जन-गण-मन” गाया जाता है। स्कूल और काॅलेजों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होता है और मिठाइयां बांटी जाती हैं।

भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे, सुभाष चंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, महात्मा गांधी, अशफाक उल्ला खां, चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु आदि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया जाता है और उनके शौर्य की गाथा गायी, सुनायी जाती है।

15 August Essay in Hindi

कुछ देशवासी कबूतर उड़ाकर तो कुछ पतंग उड़ा कर आजादी का पर्व मनाते हैं। हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाना भारत के स्वतंत्रता के इतिहास को जिंदा रखता है और देश की आजादी का सही मतलब लोगों को बताता है।

यह भी पढ़ें- रोचक तथ्य Rochak Tathya

15 अगस्त से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-

1- पंडित जवाहरलाल नेहरु ने 14 अगस्त की मध्यरात्रि में अपना ऐतिहासिक भाषण “ट्रिस्ट विद डेस्टिनी” (Tryst
With Destiny
) दिया था।

2- पंडित जवाहरलाल नेहरु का वो भाषण गांधी जी नहीं सुने थे। उस समय गांधी जी बंगाल में थे और उस दिन जल्दी सो गये थे। 

3- प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 1947 को लाल किले पर झंडा नहीं फहराया था बल्कि उसके अगले दिन 16 अगस्त को फहराया था। 1947 के बाद से हर वर्ष 15 अगस्त के दिन ही देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं और देश के नाम अपना संबोधन करते हैं।

4- 15 अगस्त सन् 1947 को देश आजाद हो गया था लेकिन उस समय देश का कोई राष्ट्रगान नहीं था।

5- रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा सन् 1911 में लिखा हुआ ‘जन गण मन’ को 1950 में भारत का राष्ट्रगान बनाया गया।

यह भी पढ़ें- भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिन्दी में

6- 15 अगस्त 1947 को दोपहर के समय में जवाहरलाल नेहरू ने लार्ड माउंटबेटन को अपने मंत्रिमण्डल की सूची सौंपी जिसके बाद पूरे देश ने आजादी की सांस ली।

7- 15 अगस्त 1947 को 1 डॉलर का कीमत लगभग 4 रुपया था।

8- 15 अगस्त को भारत के अलावा उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया, बहरीन, लिंकटेंस्टीन और काॅन्गो का भी स्वतंत्रता दिवस होता है।

उम्मीद है कि आपको यह लेख/निबन्ध अच्छा लगा होगा। अगर कहीं कोई वर्तनी की त्रुटि होगी तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूँ। अगर कोई सुझाव या सलाह हो तो हमें कमेंट के माध्यम से जरुर बतायें।

धन्यवाद

जय हिन्द
वन्दे मातरम्

Leave a Comment