योगी आदित्यनाथ के बारे में 20+ रोचक तथ्य हिन्दी में (20+ Interesting Facts about Yogi Aditya Nath in Hindi)

योगी आदित्यनाथ के बारे में 20+ रोचक तथ्य हिन्दी में

यहाँ हम उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के बारे में कुछ रोचक तथ्य प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ भारत के प्रभावशाली लोगों में से एक हैं। भारत देश में शायद ही कोई ऐसा हो जो इनसे अन्जान हो। 2017 के चुनावों के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को जो व्यापक जीत दिलाई वो यह साबित करता है की उनका व्यक्तित्व केवल शब्दों और वादों से परे है।

उनके भाषण लोगों के मन में एक अलग छाप छोड़ते हैं। लोगों को उनकी बातों पर भरोसा होता है। योगी आदित्यनाथ एक कट्टर आस्तिक, प्रवक्ता और हिन्दू धर्म के अनुयायी हैं। योगी आदित्यनाथ गरीबों और पीड़ितों के साथ हमेशा चट्टान के तरह खड़े रहते हैं।

वैसे तो योगी आदित्यनाथ के बारे में बहुत सारी रोचक बातें हैं। आज हम उनमें से कुछ मुख्य रोचक बातों से आपको अवगत कराने वाले हैं।

भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिन्दी में

1. योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है।

2. योगी आदित्यनाथ का जन्म 05 जून 1972 को उत्तराखण्ड (उस समय के उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर नामक गाँव में हुआ था

Mission 2022

3. योगी आदित्यनाथ की प्रारम्भिक शिक्षा गजा गाँव के स्थानीय स्कूल में हुई।

4. सन् 1989 में उन्होंने ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।

Interesting Facts about Yogi Aditya Nath in Hindi

5. सन् 1990 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ये एबीवीपी से जुड़ गए। सन् 1992 में इन्होंने गणित में बी.एस.सी. की परीक्षा पास की।

6. योगी आदित्यनाथ सन् 1993 में गणित में एम0एस0सी0 की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर रिसर्च करने गोरखपुर आए और गुरु गोरखनाथ से इतना प्रभावित हुए की महज 22 वर्ष की अवस्था में सांसारिक जीवन त्यागकर सन्यास ग्रहण करने का फैसला ले लिया।

7. वर्ष 1994 में योगी आदित्यनाथ पूर्ण सन्यासी बन गए। सन्यासी बनने के बाद इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया। 

8. वर्ष 1998 में योगी आदित्यनाथ भाजपा के टिकट पर पहला चुनाव गोरखपुर से लड़े और जीते। 

Yogi Aditya Nath in Hindi

9. आदित्यनाथ बारहवीं लोक सभा (1998-99) के सबसे युवा सांसद थे। तब इनकी उम्र महज 26 साल थी।

10. 1999 में ये गोरखपुर से दोबारा सांसद चुने गए। फिर 2004, 2009 और 2014 में लोकसभा का चुनाव जीता और लगातार 5 बार सांसद रहे। 

रोचक तथ्य Rochak Tathya

11. 07 सितम्बर 2008 को सांसद योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में हिंसक हमला हुआ था। इस हमले में वे बाल-बाल बचे थे। इस हमले में हमलावरों ने 100 से अधिक वाहनों को घेर लिया था।

12. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ से पूरे राज्य में प्रचार कराया। इस चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

13. योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

14. योगी आदित्यनाथ आज भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

15. योगी आदित्यनाथ ‘हिन्दू युवा वाहिनी’ के संस्थापक भी हैं। अप्रैल 2002 में इन्होंने हिन्दू युवा वाहिनी का गठन किया। 

16. योगी आदित्यनाथ विश्वप्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महन्त भी हैं। 

योगी आदित्यनाथ यूपी सीएम

17. योगी आदित्यनाथ की छवि एक कट्टर हिन्दू नेता की है।

18. हमेशा पीड़ित, गरीब, असहाय के प्रति करुणा भाव रखते हैं और किसी भी अन्याय एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध चट्टान के तरह खड़े रहते हैं। निर्भीक मन, विचारधारा एवं सिद्धान्त के प्रति अटल, लाभ-हानि, मान-सम्मान की चिन्ता किये बगैर साहस के साथ किसी भी सीमा तक जाकर धर्म एवं संस्कृति की रक्षा का प्रयास योगी आदित्यनाथ की पहचान है। 

19. योगी आदित्यनाथ हमेशा छुआ-छूत, अस्पृश्यता और जातिवाद के खिलाफ रहे हैं।

20. इन्होंने गोरक्षा के लिए आम जनमानस को जागरूक करके गोवंशों का संरक्षण एवं संवर्धन करवाया।

21. योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व के कारण आज उत्तर प्रदेश नया इतिहास रच रहा है।


यह जानकारी कैसी लगी आपको हमें कमेंट के माध्यम से जरुर अवगत करायें। अगर आपके पास भी योगी आदित्यनाथ से जुड़ी कोई रोचक जानकारी हो तो हमारे साथ शेयर करें, हम उसे इस ब्लाॅग पोस्ट में जोड़ेंगे।
धन्यवाद

1 thought on “योगी आदित्यनाथ के बारे में 20+ रोचक तथ्य हिन्दी में (20+ Interesting Facts about Yogi Aditya Nath in Hindi)”

Leave a Comment