Albert Einstein Quotes in Hindi

“Time’s Person of the Century” और Genius का पर्याय माने जाने वाले महान वैज्ञानिक Albert Einstein Physics (भौतिक विज्ञान) में अपने Precious (बहुमूल्य) योगदान के लिए जाने जाते हैं। उनके द्वारा बनाया गया equation, E=MC^2; दुनिया का सबसे प्रसिद्द समीकरण है आइये, आज हम भी Albert Einstein Quotes in Hindi के माध्यम से कुछ अनमोल ज्ञान अर्जित करते हैं।

अल्बर्ट आइंस्टीन के अनमोल विचार

Name

Albert Einstein/अल्बर्ट आइंस्टीन

Born/जन्म

Born 14 March, 1879 Ulm, Kingdom of Württemberg, German Empire

Died/मृत्यु

18 April, 1955 (aged 76) Princeton, New Jersey, US

Nationality/राष्ट्रीयता

एक से अधिक (जन्म के समय जर्मन और  मृत्यु के समय अमेरिकी नागरिक)

Profession

Philosopher; Physicist; Scientist

Religion/धर्म

Jewish/यहूदी

Achievement/उपलब्धि

अल्बर्ट आइनस्टाइन को Modern Physics का पितामह कहा जाता है। Propounded Theory of Relativity (E=mc^2) Nobel Prize in Physics [1921] Time Person of the Century.

महान वैज्ञानिक Albert Einstein के अनमोल विचार

⨳01⨳ जिस व्यक्ति ने कभी गलती ही नहीं कि समझो की उसने कभी कुछ नया सिखने या करने की कोशिश ही नहीं की।

⨳02⨳ दो चीजें अनंत हैं, ब्रह्माण्ड और मनुष्य की मूर्खता, लेकिन मैं ब्रह्माण्ड के बारे में दृढ़ता से नहीं कह सकता।

⨳03⨳ अगर मेरे पास किसी समस्या को हल करने के लिए 1 घंटा मिलते हैं तो 55 मिनट मैं समस्या के बारे में सोचने में लगाऊंगा और 5 मिनट उसका हल सोचने में।

⨳04⨳ बेतुके प्रयास करने वाले ही असम्भव को प्राप्त कर सकते हैं।

⨳05⨳ आप कभी Fail नहीं होते, जब तक आप सिखना नहीं छोड़ते।

⨳06⨳ मेरे पास कोई अतिरिक्त Talent (प्रतिभा) नहीं है। बस मैं बहुत अधिक जिज्ञासु हूँ।

⨳07⨳ सफल व्यक्ति बनने की कोशिश मत कीजिए, बल्कि सिद्धांतों वाला व्यक्ति बनने का प्रयास करिए।

⨳08⨳ मुझे कभी-कभी एक प्रश्न उलझा देता है, क्या मैं पागल हूँ या बाकी लोग पागल हैं?

⨳09⨳ युद्ध रोकने और करने की तैयारी आप एक साथ नहीं कर सकते।

⨳10⨳ भगवान के सामने हम सभी लोग एक बराबर ही बुद्धिमान हैं और बराबर ही मूर्ख भी।

ये भी पढ़ें- स्वामी विवेकानन्द के 50+ अनमोल विचार [Swami Vivekanand ke50+ Anmol Vachan]

⨳11⨳ एक सच्चा Genius यह स्वीकार करता है कि वह कुछ नहीं जानता।

⨳12⨳ एक कुर्सी, एक मेज, एक violin और एक कटोरा फल, खुश रहने के लिए भला और क्या चाहिए?

⨳13⨳ सच्चा प्यार कितना ही दुर्लभ क्यों न हो, ये सच्ची friendship से कम होता है।

⨳14⨳ हमें यह देखना चाहिए कि क्या है, यह नहीं कि उसके अनुसार क्या होना चाहिए।

⨳15⨳ अगर आप आसानी से नहीं समझा सकते, तो आप इसे अच्छी तरह से जानते ही नहीं।

⨳16⨳ शिक्षा वो है जो स्कूल में सिखाई गई बातों को भूल जाने के बाद बचती है।

⨳17⨳ मूर्खों के सीने में क्रोध का वास होता है।

⨳18⨳ मानव जाति को यदि जिन्दा रखना है तो हमें बिलकुल नई सोच की आवश्यकता होगी।

⨳19⨳ जो व्यक्ति छोटी-छोटी बातों में सच को गम्भीरता से नहीं लेता, उस व्यक्ति पर बड़े मामलों में भी भरोसा नहीं किया जा सकता।

Albert Einstein के अनमोल विचार

⨳20⨳ कोई भी समस्या चेतना (Consciousness) के उसी स्तर पर रह कर हल नहीं की जा सकती है, जिस स्तर पर वह उत्पन्न हुई है।

⨳21⨳ जब आप किसी सुन्दर और अच्छी लड़की के साथ बैठते हैं तो एक घंटा एक सेकेण्ड के समान लगता होता है। जब आप किसी धधकते अंगारे पर बैठे हों तो एक सेकेण्ड एक घंटे के समान लगता है। यही सापेक्षता है।

⨳22⨳ दुनिया में जो चीज समझना सबसे कठिन है, वो है Income Tax.

⨳23⨳ कुछ ही व्यक्ति ऐसे हैं जो अपनी आँखों से देखते हैं और दिल से महसूस करते हैं।

⨳24⨳ कल्पना ज्ञान से अधिक Important है।

⨳25⨳ एक निराशावादी और सही होने के बजाय मैं एक आशावादी और मूर्ख बनना पसंद करूंगा।

⨳26⨳ महान आत्माओं ने हमेशा छोटी सोच वाले लोगों के हिंसक विरोध का सामना किया है।

⨳27⨳ जो चीज गिनी (Count) जा सकती है वो मायने नहीं रखती, और जो चीज मायने रखती है वो गिनी नहीं जा सकती।

⨳28⨳ हर कोई Talented (बुद्धिमान) है, लेकिन अगर आप मछली को उसके पेड़ पर चढ़ने की योग्यता के हिसाब से आंकेंगे तो मछली पूरी उम्र यही सोचेगी कि वो मूर्ख है।

⨳29⨳ जो सही है वो हमेशा लोकप्रिय नहीं होता और जो लोकप्रिय है वो हेमशा सही नहीं होता।

⨳30⨳ समय एक Illusion (भ्रम) है.

ये भी पढ़ें- भगवान श्री कृष्ण के अनमोल वचन, LORD SHREE KRISHNA QUOTES IN HINDI

⨳31⨳ प्रेम कर्तव्य से बेहतर (better) गुरू है।

⨳32⨳ कोई भी बुद्धिमान मूर्ख चीजों को बड़ा और अधिक जटिल बना सकता है। इसमें प्रतिभा का स्पर्श होता है और विपरीत दिशा में जाने के लिए बहुत साहस की जरुरत होती है।

⨳33⨳ कठिनाइयों के बीच में ही opportunity (अवसर) छिपी होती है।

⨳34⨳ दुनिया के बारे में सबसे समझ से बाहर की बात यह है कि यह समझ में आता है।

⨳35⨳ शांति शक्ति के बल पर नहीं कायम रखी जा सकती। शांति केवल समझ से पायी जा सकती है।

⨳36⨳ प्रतिभा और मूर्खता के बीच का अंतर यह है कि प्रतिभा की सीमा होती है।

⨳37⨳ सूचना ज्ञान (Knowledge) नहीं है।

⨳38⨳ जरूरी बात यह है कि हमें प्रश्न करना नहीं छोड़ना चाहिए। जिज्ञासा के उपस्थित होने के अपने खुद के वजह हैं।

⨳39⨳ व्यक्ति उस पूर्ण का एक भाग है जिसे हम ब्रम्हाण्ड (Universe) कहते हैं।

⨳40⨳ बुद्धि का सही लक्षण ज्ञान नहीं बल्कि कल्पना है।

Albert Einstein Ke Anmol Vichar
Image source- pixabay

⨳41⨳ ज़िन्दगी साइकिल चलाने जैसा है। अपना संतुलन बनाए रखने के लिए आपको चलते रहना होता है।

⨳42⨳ व्यक्ति और उसके भाग्य की चिंता सभी तकनीकी प्रयासों की मुख्य दिलचस्पी बननी चाहिए। अपने चित्रों और equations (समीकरणों) के बीच कभी भी ये मत भूलना।

⨳43⨳ नजरिए की कमजोरी चरित्र की कमजोरी बन जाती है।

⨳44⨳ हम सभी जानते हैं कि प्रकाश आवाज से तेज चलता है। इसीलिए कुछ लोग तब तक अच्छे लगते हैं जब तक कि आप उन्हें बोलते हुए नहीं सुनते।

Albert Einstein ke Anmol Vichar

⨳45⨳ ज्ञान का एक मात्र स्रोत experience (अनुभव) है।

⨳46⨳ कोई भी व्यक्ति जो बहुत अधिक Study करता है और खुद के दिमाग का कम उपयोग करता है, वह व्यक्ति सोचने की बुरी आदत में फंस जाता है।

⨳47⨳ एक समय ऐसा आता है जब आदमी का दिमाग (Mind) ज्ञान के उच्च स्तर पर पहुँच जाता है, लेकिन वह कभी साबित नहीं कर पाता है कि वहां वह कैसे पहुंचा।

⨳48⨳ कल से सीखें, आज के लिए जियें, कल की आशा रखें । ज़रूरी बात ये है कि सवाल करना न छोड़ें।

⨳49⨳ मैं महीनों और सालों तक सोचता और सोचता हूँ, 99 बार, निष्कर्ष गलत होता है। सौवीं बार मैं सही हूँ।

⨳50⨳ प्रकृति को गहराई से महसूस करो, तुम हर एक चीज को बेहतर ढंग से समझ पाओगे।

ये भी पढ़ें- 125+ अनमोल विचार [125+ Quotes in Hindi]

⨳51⨳ सभी धर्म, विज्ञान और कला, सब एक ही वृक्ष की शाखाएं हैं।

⨳52⨳ जहाज हमेशा किनारे पर ही सुरक्षित रहता है, लेकिन वो किनारे पर रहने के लिए नहीं बना होता।

⨳53⨳ अपने आप को खुश रखने का सबसे अच्छा तरीका है किसी और को खुश रखना।

⨳54⨳ सिर्फ दूसरों के लिए जिया गया जीवन ही सार्थक जीवन है।

⨳55⨳ कभी-कभी कोई उस चीज के लिए सबसे अधिक कीमत चुकाता है जो उसे बिना कुछ किए मिल जाती है।

⨳56⨳ भेड़ों के एक झुण्ड का बेदाग सदस्य बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक भेड़ होना चाहिए।

⨳57⨳ रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान में आनंद जगाना एक शिक्षक की सबसे बड़ी कला है।

⨳58⨳ गहन चिंतन के बिना व्यक्ति अपने रोज-मर्रा के जीवन से जानता है कि वह दूसरों के लिए मौजूद हैं।

⨳59⨳ मानव समाज में जो कुछ भी मूल्यवान है वह व्यक्ति को मिले विकास के अवसर पर Depend करता है।

⨳60⨳ कोई भी प्रयोग सही साबित नहीं कर सकता, लेकिन बस एक प्रयोग मुझे गलत साबित कर सकता है।

⨳61⨳ मुझे नहीं पता कि किन हथियारों से तृतीय विश्व युद्ध (third World war) लड़ा जाएगा, लेकिन चौथा विश्व युद्ध लाठी और पत्थरों से लड़ा जायेगा।

⨳62⨳ प्यार में गिरने पड़ने वाले लोगों के लिए गुरुत्वाकर्षण (gravity) ज़िम्मेदार नहीं है।

⨳63⨳ बुद्धिमत्ता (intelligence) की पैमाना बदलने की क्षमता है।

⨳64⨳ जब बुद्धि मजे के मन में हो तो रचनात्मकता (Creativity) बन जाती है।

⨳65⨳ दुनिया रहने के लिए एक खतरनाक जगह है, बुरे लोगों की वजह से नहीं, बल्कि उन लोगों की वजह से जो इसके लिए कुछ नहीं करते।

⨳66⨳ एक ही चीज को बार-बार करना और अलग Result की उम्मीद करना पागलपन है।

⨳67⨳ प्रशंसा के भ्रष्ट प्रभाव से बचने का एकमात्र उपाय है कि काम करते रहें।

⨳68⨳ शांत जीवन की नीरसता और एकांत रचनात्मक (Creative) दिमाग को प्रोत्साहित करता है।

⨳69⨳ शुद्ध गणित अपने तरीके से, तार्किक विचारों की कविता है।

⨳70⨳ रचनात्मकता (Creativity) का गोपनीयता यह जानना है कि अपने स्रोतों को कैसे छिपाया जाए।

⨳71⨳ हम उसी तरह की सोच का उपयोग करके समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते, जिस सोच से हमने उन्हें पैदा किया था।

⨳72⨳ मैं भविष्य (future) के बारे में कभी नहीं सोचता। ये जल्दी ही आ जाता है।

⨳73⨳ मनुष्य का मूल्य, क्या वो दे सकता है इससे देखा जाना चाहिए न कि वो क्या लेने में सक्षम है।

⨳74⨳ प्रतिभा 1% talent है और 99% Hard work। 

⨳75⨳ अधिकांश शिक्षक ऐसे प्रश्न पूछने में अपना समय बर्बाद करते हैं जिनका उद्देश्य ये जानना होता है कि छात्र क्या नहीं जानता है, जबकि प्रश्न पूछने की सच्ची कला ये पता लगाना है कि छात्र क्या जानने में सक्षम है या क्या जानता है।

Albert Einstein quotes in Hindi

⨳76⨳ जब हम एक बार अपनी सीमायें स्वीकार कर लेते हैं, तो हम उनके पार चले जाते हैं।

⨳77⨳ मैं बहुत ही कम शब्दों में सोचता हूँ। मन में एक विचार आता है, और बाद में मैं उसे शब्दों में व्यक्त करने का प्रयास करता हूँ।

⨳78⨳ स्मृति भ्रामक है क्योंकि ये आज की घटनाओं से रंगी हुई है।

⨳79⨳ जो छोटी-छोटी बातों में सच को लेकर लापरवाह होता है उस पर महत्वपूर्ण मामलों में भी भरोसा नहीं किया जा सकता।

⨳80⨳ ज़िन्दगी जीने के सिर्फ दो ही तरीके हैं। पहला ऐसा मानो कि कुछ भी चमत्कार नहीं है, दूसरा ऐसे कि मानो सब कुछ एक चमत्कार है।

Albert Einstein Quotes in Hindi
Image source- pixabay

 

⨳81⨳ जैसे ही आप सीखना बंद करते हैं, वैसे ही आप मरना शुरू कर देते हैं।

⨳82⨳ ऐसा नहीं है कि मैं बहुत होशियार (intelligent) हूँ, बस मैं समस्याओं के साथ ज्यादा देर तक रहता हूँ।

⨳83⨳ सिर्फ वो व्यक्ति जो पूरे मन से किसी कारण के लिए खुद को समर्पित करता है, वही माहिर (expert) इन्सान बन सकता है। इसी वजह से महारत (mastery), व्यक्ति से उसका सब कुछ मांगती है।

⨳84⨳ यदि आप चाहते हैं कि आपके बच्चे बुद्धिमान हों तो उन्हें परियों की कहानी सुनायें। यदि आप चाहते हैं कि वे और अधिक बुद्धिमान हों तो उन्हें और भी परियों की कहानी सुनायें।

⨳85⨳ तर्क आपको A से Z तक लेकर जायेगा; कल्पना आपको हर जगह मिल जायेगी।

ये भी पढ़ें- बिल गेट्स के 50+ अनमोल विचार | Bill Gates Quotes in Hindi 2022

⨳86⨳ मैं सभी से एक ही जैसे बात करता हूँ, चाहे वह कचरा उठाने वाला आदमी हो या University का President.

⨳87⨳ कभी भी कुछ ऐसा याद मत करिये जिसे आप देख सकते हैं।

⨳88⨳ एक चुतर व्यक्ति समस्या का समाधान कर देता है लेकिन एक बुद्धिमान व्यक्ति इससे बचता है।

अल्बर्ट आइंस्टीन मोटिवेशनल कोट्स

⨳89⨳ धर्म के बिना विज्ञान पंगु है और विज्ञान के बिना धर्म अंधा है।

⨳90⨳ वास्तविकता केवल एक भ्रम है, भले ही वह बहुत स्थायी हो।

⨳91⨳ अगर हमें पता होता कि हम क्या कर रहे हैं, तो इसे research नहीं कहा जायेगा, है ना?

⨳92⨳ कोई भी मूर्ख जान सकता है, बात समझने की है।

⨳93⨳ युवाओं को बूढ़े आदमी की सलाहः ‘कभी भी अपनी जिज्ञासा को न खोएं।’

⨳94⨳ अगर मैं physicist (भौतिक वैज्ञानिक) नहीं होता तो शायद मैं एक musician (संगीतकार) होता। मैं अपने दिवास्वप्नों (daydreams) को संगीत में जीता हूं। मैं अपना जीवन को संगीत के संदर्भ में देखता हूँ।

⨳95⨳ जिस दुनिया को हमने बनाया है यह हमारी सोच का परिणाम है। हमारी सोच को बदले बिना इसे नहीं बदला जा सकता।

⨳96⨳ आने वाली पीढियां शायद ही यकीन करेंगी कि कभी मांस और रक्त से पूर्ण कोई ऐसा था जो इस पृथ्वी पर चला था।

ये भी पढ़ें- Anmol Vachan In Hindi Status | प्रेरणादायक अनमोल वचन इन हिंदी with Image

⨳97⨳ ब्लैक होल्स (black holes) वहां है जहाँ भगवान शून्य से विभाजित होता है।

⨳98⨳ हर कुछ यथासंभव सरल बनायीं जानी चाहिए। लेकिन उससे सरल नहीं।

⨳99⨳ वो सत्य है जो अनुभव के परीक्षण पर खरा उतरता है।

⨳100⨳ सत्ता के प्रति बेपरवाह सम्मान सत्य का सबसे बड़ा दुश्मन है।

⨳101⨳ अगर लोग सिर्फ इसलिए अच्छे हैं क्योंकि वे सजा से डरते हैं और पुरस्कार की उम्मीद करते हैं, तो वास्तव हमें बहुत खेद है।

Leave a Comment