Bajrang Punia Biography in Hindi | बजरंग पुनिया जीवनी

Bajrang Punia Biography in Hindi:

        बजरंग पुनिया एक भारतीय पहलवान हैं। पुनिया का जन्म 26 फरवरी 1994 को हुआ था। बजरंग पुनिया कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर (65 किलोग्राम भार वर्ग) भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने एशियन गेम्स (Asian Games) 2017, 2018 एवं 2019, रेसलिंग चौंपियनशिप 2018 और कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) 2018 में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीता था। पुनिया लाखों युवाओं के लिए एक फिटनेस आइकन बन चुके हैं।

पूरा नाम (Full Name)

बजरंग बलवन पुनिया

आयु (Age)

29 वर्ष (2023 के अनुसार)

जन्म स्थान (Birth Place)

खुदन, झज्जर, हरियाणा, भारत

जन्म तिथि (Date of Birth)

26 फरवरी 1994

ऊँचाई (लगभग) (Height)

166 सेमी (5’5”)

वजन (लगभग) (Weight)

65 किलोग्राम

शारीरिक माप (लगभग)
Body Measurements

Chest-  52 Inches

Waist- 30 Inches

उपनाम

टैंक

Eye Colour       

Black

Hair Colour

Black

पिता (Father’s Name)

बलवन सिंह पुनिया

माता (Mother’s Name)

ओम प्यारी पुनिया

पत्नी (Wife)

संगीता फोगट

बच्चे (Kids)

खेल (Game)

कुश्ती

Bajrang Punia Early Life: (Bajrang Punia Biography in Hindi)

बजरंग पुनिया का जन्म 26 फरवरी को हरियाणा (भारत) के झज्जर जिले के खुदन गाँव में हुआ था। बजरंग के पिता का नाम बलवन सिंह पुनिया है और माता का नाम ओम प्यारी पुनिया है। उनके पिता ने पारंपरिक खेलों के बजाय बजरंग को कबड्डी, कुश्ती जैसे देसी खेलों को खेलने की सलाह दी। पुनिया अपने पिता और भाईबहनों से प्रेरित होकर 7 साल की उम्र में कुश्ती शुरू कर दी थी। बजरंग के पिता भी एक पहलवान थे।

उनके पिता बलवन सिंह पुनिया ने बजरंग को कुश्ती सिखने के लिए एक ट्रेनिंग सेन्टर में भेजा। बहुत जन्दी ही बजरंग इस खेल से जुड़ गए। कभीकभी पुनिया स्कूल छोड़कर मैदान में अभ्यास करने चले जाते थे। कुछ दिन बाद उनका परिवार सोनीपत चला गया। जहाँ वे कुश्ती प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र (SAI) से जुड़ गए।

Bajrang Punia Career: (Bajrang Punia Biography in Hindi)

अपने गांव में ही बजरंग ने 7 साल की उम्र में कुश्ती शुरू की थी। 2015 में वह स्थानीय भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र (SAI) में शामिल होने के लिए सोनीपत चले गए।

नई दिल्ली में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2013 में उन्होंने 60 किलोग्राम पुरुष वर्ग की फ्रीस्टाइल कैटेगरी में उत्तर कोरियाई पहलवान ह्वांग रयोंगहाक से सेमीफाइनल में 3-1 से हारकर कांस्य पदक जीता।

इसी वर्ष विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2013 में 60 किग्रा पुरुषों की फ्रीस्टाइल कैटेगरी में कांस्य पदक जीता, जो मंगोलिया के एनखसाइखनी न्यामओचिर से 2-9 से हार गए।

2014 के एशियाई खेलों में ईरान के मसूद एस्माईलपूरजौयबारी से 1-3 से हार गये। इसमें उन्होंने रजत पदक जीता था।

वर्ष 2014 में ही कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2014 में 5वें स्थान पर रहे। इसमें पुनिया ने कोई पदक नहीं जीता और इन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2017 में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीते।

2018 में पुनिया का कुश्ती करियर अपने उच्चतम शिखर पर था। 2018 में ही उन्होंने फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम पुरुष वर्ग में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक के साथ राष्ट्रमंडल खेलों और Asian Games में Gold Medal जीता था।

पुनिया ने 2019 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य जीता।

2021 में उन्होंने माटेओ पैलिकोन रैंकिंग सीरीज़ 65 किग्रा स्पर्धा में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीता।

Pro Wrestling League में Banglore Yoddha ने पुनिया को 29.5 लाख और Punjab Royals ने 30 लाख में खरीदा था।

Tokyo Olympic 2020:

बजरंग पुनिया ने पुरुष वर्ग के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में D Niyazbekov को 8-0 से हराकर कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता।

Bajrang Punia: ब्रांड विज्ञापनः

* मोबिल

* टीटी गारमेंट्स

* एसिक्स

Bajrang Puniya Family: (Bajrang Punia Biography in Hindi)

बजरंग अपने तीन भाईबहनों में सबसे छोटे हैं।

बजरंग पुनिया के पत्नी और बच्चेः

25 नवंबर 2020 को बजरंग ने पहलवान संगीता फोगाट (हरियाणा) से शादी की।

* संगीता फोगाट एक भारतीय पहलवान हैं जो 59 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती हैं। 

बजरंग पुनिया: पुरस्कार और उपलब्धियांः

अर्जुन पुरस्कार

2015

पद्म श्री

2019

कांस्य (विश्व चैंपियनशिप)

2013 में (60 किग्रा)

रजत (एशियाई खेल)

2014 में (61 किग्रा)

रजत (राष्ट्रमंडल खेल)

2014 में (61 किग्रा)

स्वर्ण (एशियाई खेल)

2018 में (61 किग्रा)

रजत (विश्व चैंपियनशिप)

2018 में (65 किग्रा)

स्वर्ण (राष्ट्रमंडल खेल)

2018 में (61 किग्रा)

Bajrang Puniya Records: (Bajrang Punia Biography in Hindi)

विश्व में नंबर 1 का स्थान पाने वाले पुनिया भारत के पहले पहलवान हैं।

* बजरंग पुनिया जर्मन लीग खेलने वाले पहले भारतीय पहलवान हैं।

विश्व चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान हैं।

FAQ:

Q. बजरंग पूनिया की शादी कब हुई?

A. 25 November 2020

Q. बजरंग पूनिया की पत्नी का क्या नाम है?

A. संगीता फोगाट

Q. बजरंग पूनिया का जन्म कहाँ हुआ?

A. खुदान (हरियाणा)

Q. ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी कौन है?

A. अभिनव बिंद्रा

ये भी पढ़ें-

विराट कोहली की जीवनी

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय हिन्दी में

नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का जीवन परिचय



Leave a Comment