Benefits of Radish in Winter | सर्दियों में मूली के फायदे

        वैसे तो मूली (Radish) का उपयोग हम अधिकतर खाने के साथ सलाद के रूप में करते हैं, अधिकांश लोग मूली के पराठे बनाकर भी खाते हैं। मूली खाना बहुत ही फायदेमंद होता है, सर्दियों में मूली जरूर खाना चाहिए। मूली के अंदर मैग्नीशियम और कैल्शियम (Magnesium and Calcium) की मात्रा भरपूर होती है। मूली खाने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ती है। Benefits of Radish in Winter | सर्दियों में मूली के फायदे

मूली के सेवन के फायदे

 

मूली का सेवन दिल की बिमारीयों के खतरे को भी कम करता है। इससे आपके रक्त प्रवाह में सुधार होता है। इन सबके अलावा भी मूली खाने के कई अन्य फायदे हैं, तो चलिए इस पोस्ट में आगे जानते हैं मूली से होने वाले फायदों के बारे में-

कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है मूली:

वैसे तो कैंसर बहुत ही घातक बीमारी है। मूली पेट, मुंह, आंत और किडनी के कैंसर से लड़ने में मदद करती है। मूली में फॉलिक एसिड, विटामिन B और एंथोकाइनिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर को हराने में सहायक होता है।

ब्लड प्रेशर को भी करता है कंट्रोलः

मूली में पोटैशियम और एंटी हाइपरटेंसिव (Anti Hypertensive) तत्व मौजूद होता है जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को कंट्रोल करने में मदद करता है। उच्च रक्तचाप के मरीजों को मूली को सेवन जरूर करना चाहिए। खाना खाने के आधे घंटे पहले अगर मूली खाएं तो ये और भी फायदा करता है।

आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता हैः

प्रतिदिन मूली का सेवन आंखों के लिए भी लाभप्रद है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें मौजूद विटामिन A, B और C आंखों के लिए लाभकारी होते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी आंखें स्वस्थ रहें तो सेव, संतरे और आंवले के साथ-साथ मूली का सेवन भी जरूर करें।

पायरिया में भी होता है सहायकः

मसूढ़ों से खून आना यानि पायरिया की स्थिति में भी मूली खाना लाभकारी होता है। रोज दिन में दो से तीन बार मूली के रस से कुल्ला करने से पायरिया में लाभ मिलता है। आप चाहें तो मूली के रस को भी पी सकते हैं।

मूली के सेवन के फायदे

मूली को अच्छी तरह से चबा-चबा कर खाने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं और बीमारियों में भी कमी आती है।

सर्दी-जुकाम करे दूरः

मूली एंटी-कांजेस्टिव गुणों से भरपूर होती है। एंटी-कांजेस्टिव (Anti-Congestive) गुणों के कारण इसके सेवन से मौसमी सर्दी, जुकाम और खांसी दूर भाग जाती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में तो इसे रोज खाना चाहिए।

Benefits of Radish in Winter

डाइबीटीज में लाभकारीः

डाइबीटीज (मधुमेह) के मरीजों के लिए भी मूली काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर इंसुलिन को कंट्रोल करने में मदद करता है और सुगर के लेवल को भी कम करता है।

Muli khane ke fayde

मूली वजन घटाने में है सहायकः

अगर आप मोटापे से परेशान हैं या वजन कम करना चाह रहें हैं तो मूली खाना शुरू कर दें। मूली खाने से पेट भरा-भरा लगता है और भूख शांत होती है। कम भूख लगने से आप कम खाना खाएंगे और फिट रहेंगे। मूली के रस में नींबू और नमक मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।

मूली के औषधीय गुण

मूली का सेवन थकान कम करने और अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है।

पाइल्स में भी लाभदायक है मूली का सेवन:

मूली का सेवन पाइल्स के मरीजों के लिए भी लाभकारी होता है। इसे घिसकर या रस निकालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके रस के इस्तेमाल से संक्रमित जगह की जलन कम होती है। 

विषैले तत्वों को बाहर निकालता है:

मूली नेचुरल क्लींजर का काम करती है। मूली में diuretic गुण होता है जो आपकी किडनी को स्वस्थ रखता है। ये हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर करने में भी सहायता प्रदान करती है। इस गुण के कारण मूली को नेचुरल क्लींजर भी कहा जाता है।

उम्मीद है कि मूली से होने वाले फायदों को जानकर आपको अच्छा लगा होगा। दोस्तों हम जो भी फल या साग, सब्जियां खाते हैं उसमें बहुत सारे गुण छिपे होते हैं, बस उसके गुणों और उसके सही तरीके से सेवन करने की जानकारी होनी चाहिए। हम अधिकांश बिमारियों को घरेलू उपचार के माध्यम से दूर भगा सकते हैं। हालांकि अगर आप किसी रोग से ग्रस्त हैं तो मूली खाने या इसके रस का नित्य सेवन करने से पूर्व किसी डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

Leave a Comment