Personality Development Tips in Hindi / अपने व्यक्तित्व का विकास कैसे करें?

        आपको अपने Personality को निखारने के लिए थोड़ा सा जागरूक
होने की जरुरत है, 
और थोड़े से आत्मविश्वास की।

        इक्कीसवीं सदी में सफलता पाने का मूल मंत्र हैं Personality
Development.
जिसके पास कुछ खास चीजे जैसे 
लैंग्वेज पर कमांड, आत्मविश्वास, लुक्स और कुछ खास Skills है तो वो इक्कीसवीं सदी का सफल व्यक्ति माना जाता है भले ही वो किसी भी मंजिल की तरफ बढ़ता हैअगर उसके पास ये सब गुण हैं तो वो अपने मंजिल पर पहुंच ही जाता है।

        आज के दौर में कामयाबी का मूलमंत्र हैं Personality Development ही है। Personality Development नाम का प्रयोग करके ही कई लोग लाखों कमा लेते हैं हर गली-मोहल्लों में Personality Development Course की क्लास का बोर्ड लगा हुआ मिल जायेगा।

Personality Development Tips in Hindi
Personality Development Tips in Hindi. Image-Pixabay

Personality Development Tips In Hindi:

        क्या आपको Personality Development के लिए किसी Coaching Class की जरुरत हैं? मेरे ख्याल से आज के इन्टरनेट के जमाने में आपको ऐसी किसी क्लासेस की कोई जरुरत नहीं हैं

व्यक्तित्व विकास कैसे करें?

आत्मविश्वास (Self-Confidence) को बढायें:

        Self-Confidence यह एक ऐसा शब्द है जिससे दुनिया के आधे काम जुड़े हैं। अगर आप में Self-Confidence (आत्मविश्वास) है तो आप किसी भी परिस्थिती से बाहर आ सकते हैं। आत्मविश्वास आपकी छवि को भी निखारती है और यह आपके चेहरे से झलकती है

        अगर कभी आप किसी चीज से डर या घबरा भी रहे हैं तो आप उस डर को अपने चेहरे पर
ना आने 
दें। हमेशा अपने चेहरे पर निडरता का भाव रखें। ऐसा दिखायें कि
आप पुरे आत्मविश्वास के साथ कार्य कर रहे हैं लेकिन Confidence और Over Confidence के
बीच एक पतली Line होती है उस लाइन को कभी Crass न करें वरना आपकी छवि बहुत ख़राब 
भी हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी है तो एक मौका मिल भी जाता है लेकिन Over Confidence दिखाने वालों को मौका नहीं मिलता।

 

पढ़ने की आदत बनायें:

        पढ़ने से ज्ञान बढ़ता है और वाक शक्ति बढ़ती है मतलब भाषा प्रभावशाली होता है। पढ़ने से सामान्य ज्ञान बढ़ता
है जिससे आपका प्रभाव सामने वाले पर अच्छा पढ़ता है,
 साथ ही आपके व्यक्तित्व का भी विकास होता है

        अगर आपका Knowledge अच्छा होगा तो आपको खुद में आत्मविश्वास भी महसूस होगा पढ़ने से इंसान सीखता है और सीखने की किसी भी वस्तु से व्यक्तित्व का विकास होता
है
 पढ़ने से व्यक्ति दुनिया की जानकारियों से Update भी रहता है वर्तमान में
क्या चल रहा है इत्यादि ये सब पता होता है
 इससे व्यक्ति के Confidence में बृद्धि होती है साथ ही लोगों के बीच में उसका सम्मान भी बढ़ जाता है।

सुनने की आदत डालें:

        कई लोगो में एक बुरी आदत होती है कि वो दूसरों की बात को पूरी नहीं सुनते पूरी बात सुनने की आदत नहीं पूरी बात न सुनने से छवि तो बिगड़ती ही है साथ ही काम भी खराब हो जाते हैंइसलिए एक अच्छा श्रोता बनने की कोशिश करें, लोगों की जरुरी बातों को ध्यान से सुनें। इंसान जितना खुद से नहीं सीखता उससे ज्यादा उसका ज्ञान किसी को सुनने से बढ़ता हैं

अपने व्यक्तित्व का विकास कैसे करें in Hindi?

        यह भी सिद्ध हुआ है कि सुनी हुई बातें ज्यादा दिन तक याद रहती हैं अगर आप एक अच्छे श्रोता बनेंगे तो वो ज्ञान भी आपको मिलेगा
जो दूसरों के पास है
 जिनमें सुनने की क्षमता होती है वे ही गलतियों को सुधार पाते हैं और उनमे समझने की क्षमता भी बढ़ती है गलतियां होने की सम्भावना कम रहती है इन सभी गुणों के कारण उस व्यक्ति के व्यक्तित्व में विकास होता है

अपने व्यक्तित्व का विकास कैसे करें?
अपने व्यक्तित्व का विकास कैसे करें?


बॉडी लैंग्वेज (Body Language) पर काम करें:

        व्यक्ति के उठनेबैठने, बोलने के तरीके से उसके व्यक्तित्व की झलक दिखती है इस दिशा में खुद को जागरूक बनाये पहले खुद को जांचे परखें और अपनी गलतियों का अवलोकन करें और फिर अगर गलतियां दिखती हैं तो उन्हे सुधारें। क्षेत्रीय बोली कई बार आपके बोलने की तरीके को प्रभावित करती है। इंग्लिश या हिंदी बोलने पर उसमें उस क्षेत्रीय भाषा की ट्यून आ जाती है
जो कि आपके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालती 
है

        अतः ऐसी कमियों को पहचानें और उसमें सुधार करें।इससे आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। अपने आपको किसी सीमित दायरे से बाहर निकालना भी व्यक्तित्व के विकास का हिस्सा है।

        आपके खाने-पीने के तरीके को बदलें अपने घर में जैसे चाहे वैसे रहे लेकिन बाहर ध्यान रखें खाना खाते वक्त बात न करें। अगर आप खाना खा चुके हैं और आपके बाकि साथी अभी खा रहे हैं तो सबके खाना खत्म करने का इन्तजार करें। बीच में ही हाथ धोने न उठें। यह सभी Point Dining Manner के अंतर्गत आते हैं। इन सब छोटी-छोटी बातों पर विशेष ध्यान दें।

 

        उठने-बैठने का तरीका सही रखें घर में किसी के आने पर खड़े होकर उनका स्वागत करें, ना कि बैठे अथवा लेटे  रहें। कितना भी थके क्यूँ न हो किसी मेहमान के घर में होने पर
उनसे पूछे बिना ना 
सोने जायें।

           कुछ भी खाने से पहले अगर आपके साथ कोई है तो पहले उन
से 
पुछें। यह सभी बहुत छोटे-छोटे पॉइंट हैं लेकिन यह सभी आपकी छवि
को निखारते हैं
 आपकी व्यक्तित्व के विकास में सहायक होते हैं

 

        अपने Looks पर भी ध्यान दें। जो कपड़े आप पर अच्छे
लगते 
हों वही पहने। जगह, समय एवं Occasion देखकर ही कपड़े का चुनाव करें। लम्बाई, हेल्थ एवं शरीर का कलर के हिसाब से ही कपड़े पहनें। इससे आपका Confidence Level बढ़ता हैं
। अगर आपको इन सब बातों की अच्छी समझ होगी तो लोग आपके तरफ आकर्षित भी होंगे।

 

चेहरे के भाव को नियंत्रित रखे:

        किसी से भी मुस्कुराकर मिलें। भले आपका मूड ख़राब ही क्यूं न हो। आप परेशान हों फिर भी इसका अहसास किसी को ना होने दें। ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व में और विकास होगा। आपको लोग पसंद करते हैं आपकी तारीफ भी करते हैं कभी-कभी हमें किन्ही बातों पर गुस्सा आ जाता है और वो हमारे चेहरे पर दिखने लगता
है या कोई बात बुरी लगने पर हमारे चेहरे पर दिखने लगता है

        यह भाव आपके व्यक्तित्व
को गलत तरह से सबके सामने रखते हैं
 इसलिए अपने चेहरे के भावों को नियंत्रित करें Expression या Emotion भी आपकी Personality Development में सहायक होते हैं

 

दुसरों को महत्व दें :

        यह एक जरुरी Point है इसे एक उदहारण से समझें। अगर आपके घर में कोई फंक्शन है जिसमें कई रस्में होती हैं। इन रस्मों में अपनों की जरुरत होती है जहाँ आपको हमेशा दूसरों को आगे करना चाहिये अपने आपको एवं घर के लोगो लोगों से पहले मेहमानों को शामिल करें। इससे आपका व्यक्तित्व सभी की नजरों में अच्छा होगा। ऐसा ही व्यवहार हर जगह होना चाहिये

        यह Personality Development  के लिए जरुरी है इससे आपको लोग व्यावहारिक समझते हैं जो कि सामाजिक दृष्टी से
बहुत मायने रखता 
है।

 

अपना व्यू जरुर दें:

           आपके पारिवारिक मामले हों या ऑफिसियल मामले। सबकी बातों को पहले ठीक से सुने और फिर अपना पक्ष रखें। ऐसा करते वक्त शिष्टाचार बनायें रखें और अपने शब्दों का चयन अच्छा रखें। 

        इस बात का ध्यान रखें की आप की बात किसी को बुरी न लगे। सभी को ध्यान में रखते हुए अपनी बात को रखें। अगर सही शब्दों एवं सही तरीके
से बात कहेंगे तो किसी के विरोध में कहने पर भी उसे बुरा नहीं लगेगा, बल्कि वो आपको
समझने की कोशिश करेगा
। ऐसे पॉइंट्स 
बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और ये आपकी छवि को दूसरों से अलग बनाते हैं।

Personality Development Tips

Interest Develop करें:

        जरुरी है कि आपकी कोई हॉबी (Interest) हो अगर ऐसा नहीं है तो देखें कि आपकी किन बातों में रूचि है जिस किसी चीज में आपकी रुचि हो उसे बढ़ायें क्योंकि अपने काम के अलावा हमारे अन्दर कुछ ऐसा होना चाहिए जिसके साथ आप समय बितायें। इससे आपको खुद को जानने में मदद मिलती है जिससे आपके व्यक्तित्व का विकास होता है।

 

नकारात्मकता से बचें:

        किसी कार्य को करने से पहले ही उसके Negative Point पर बात ना
करे
। कई बार यह होता है कि यह निगेटिव विचार हमारी आदत में आ जाता है
 जिससे हमारी छवि बिगड़ती
है
 और Confidence Level कम होता है। 

        अगर ऐसे भाव मन में आये तो उसे हटाने की कोशिश करें नहीं तो यह आपके Confidence Level को कम कर सकता है।

1 thought on “Personality Development Tips in Hindi / अपने व्यक्तित्व का विकास कैसे करें?”

Leave a Comment