What is SPG security? SPG सुरक्षा क्या होती है?

इस पोस्ट में हम जानेंगे What is SPG security? SPG security full form, SPG security kisko milti haiSPG security in India, SPG security kya hai? SPG security salaryएसपीजी कमांडो सैलरी? एसपीजी कमांडो कैसे बने? SPG commando training, SPG सुरक्षा में कितने जवान होते हैं? इत्यादि… 

देश में सिर्फ प्रधानमंत्री को मिली है SPG Security | कैसे करती है काम और Z+ से है कितनी अलग?

SPG security kya hoti hai?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में हुई Security में चूक के बाद अब प्रधानमंत्री की Security चर्चा में है। हर कोई जानने को उत्सुक है कि प्रधानमंत्री की Security होती कैसी है? प्रधानमंत्री की Security करता कौन है? दोस्तों दुनिया में जितने भी देश हैं उन सभी देशों के प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति को सुरक्षा देने के लिए किसी किसी एजेंसी को नियुक्त किया जाता है। तो आइए जानते हैं इस पोस्ट में कि अपने देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा कैसे होती है और इसकी जिम्मेदारी किस एजेन्सी के पास होती है।

मुख्य बातें

  • SPG देश की सबसे स्पेशल फोर्स है।
  • ये प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात होती है।
  • इनकी ट्रेनिंग बेहद कठिन होती है।

पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक हुई थी। उनका काफिला फ्लाइओवर पर 15 से 20 मिनट तक रुका हुआ था। हुआ यूं कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने फ्लाइओवर के आगे सड़क को ब्लॉक किया था, जिस वजह से प्रधानमंत्री का काफिला काफी देर तक फ्लाइओवर पर रुका रहा और आगे नहीं बढ़ पाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि Security में हुई इस चूक के बाद से प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर चर्चा हो रही है।

SPG security in hindi

बता दें कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को खास SPG (Special Protection Group) की सुरक्षा मिली हुई है। प्रधानमंत्री के सुरक्षा का जिम्मा SPG (Special Protection Group) के ऊपर है।

SPG (Special Protectio Group) की सुरक्षा Z+ और CRPF Security से भी काफी अलग, आधूनिक और मजबूत होती है। चलिए जानते हैं कि SPG Security में क्या खास होता है और यह अन्य किसी सुरक्षा से कैसे अलग होती है। इस पोस्ट में जानेंगे प्रधानमंत्री की Security से जुड़ी हर एक बात

SPG सुरक्षा किसे मिलती हैSPG security kisko milti hai?

SPG सुरक्षा वैसे तो देश के प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और इनके परिवार वालों को मिलती है। हालांकि, आवश्यकता पड़ने पर कुछ VIP नेताओं को भी यह सुरक्षा दी जाती है और आवश्यकता खत्म हो जाने पर हटा ली जाती है। हाल ही में कई नेताओं से यह सुरक्षा वापस ले ली गई थी।

एसपीजी सुरक्षा किसे प्रदान की जाती है?

अब देश में यह सुरक्षा सिर्फ प्रधानमंत्री के पास है। प्रधानमंत्री ही एक ऐसे शख्स हैं, जिन्हें SPG की सुरक्षा मिली हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कहीं भी जाते हैं SPG के जवान 24 घंटे उनके साथ होते हैं।

किस तरह होती है Z+ आदि से अलग?

देश के विशिष्ट और अति विशिष्ट लोगों को सरकार की तरफ से सुरक्षा प्रदान किया जाता है, इसमें कई स्तर की सुरक्षा शामिल होती है। सुरक्षा की दृष्टि से सबसे ऊपर SPG Security मानी जाती है। इसमें कई जवान सुरक्षा में लगे होते हैं।

SPG के बाद Z+ Security का नंबर आता है, Z+ Security में सुरक्षा के लिए 55 जवान तैनात रहते हैं। वहीं, Z Security में 22 जवान तैनात रहते हैं, Y Security में 11 और X Security में 2 जवान तैनात किये जाते हैं।

What is SPG security?

बता दें कि देश में ITBP, NSG और CRPF की तरह ही SPG भी एक सुरक्षा एजेंसी है। SPG का काम देश में मुख्य पदों पर बैठे गणमान्य लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। मौजूदा समय में SPG के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षा की जिम्मेदारी है। अभी SPG में लगभग 3000 जवान हैं। SPG का सालाना बजट ₹429.05 crore (US$57 million) (2021-22 est.) है।

spg security kya hai?

SPG के जवानों का चयन पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स (BSF, CISF, ITBP, CRPF) आदि से किया जाता है। SPG सुरक्षा को देश की सबसे मजबूत एवं आधुनिकतम सुरक्षा बलों में एक माना जाता है। इन्हें विशेष तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। SPG में भर्ती होने के लिए जवानों को बहुत कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है। कुछ महीने की ट्रेनिंग इनकी USA में भी होती है।

बेहद कठिन इस ट्रेनिंग के बाद जो जवान योग्य होते हैं, उन्हें SPG में शामिल किया जाता है। SPG जवानों के पास काफी अत्याधुनिक हथियार भी मौजूद होते हैं।

SPG का गठन कैसे और कब हुआ?

SPG के गठन के पहले भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस उपायुक्त की होती थी। बाद में सुरक्षा के लिए STF का गठन किया गया। 1984 में इंदिरा गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री) की हत्या के बाद एक कमेटी बनी और SPG का गठन हुआ। SPG का गठन 02 जून, 1988 को भारत की संसद के एक अधिनियम के द्वारा हुआ था।

SPG को प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली हुई है। जबसे SPG का गठन हुआ है तबसे देश में कभी किसी अति विशिष्ट नेता के जान का खतरा होता है तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG को ही दी जाती है।

SPG Security क्यों है खास?

SPG जवानों को खास ट्रेनिंग दी जाती है। जिसमें फिजिकल, निशानेबाजी, कराटे, प्रोक्सिमेट प्रोटेक्शन (निकट सुरक्षा रणनीति) इत्यादि शामिल है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे SPG जवानों को खास सूट, खास तरीके का चश्मा, कम्यूनिकेशन ईयरपीस दिया जाता है। इसके अलावा इनके पास एक Fully Automatic Gun FNF-2000 असॉल्ट राइफल होता है।

इन जवानों के पास ग्लोक-17 नाम की एक पिस्टल भी होती है। अपनी सेफ्टी के लिए SPG कमांडो एक लाइटवेट बुलेटप्रूफ जैकेट भी पहनते हैं। साथी जवानों से बात करने के लिए इनके कान में एक हाईटेक ईयरफोन और वॉकीटॉकी रहता है। SPG जवानों के जूते भी अन्य जूतों से काफी अलग होते हैं। इनके जूतों का ग्रिप कुछ ऐसा होता है जो किसी भी सतह पर चलने में फिसलता नहीं है।

साथ ही साथ इनके हाथों में खास हैंड ग्लब्स (दस्ताने) होते हैं जो चोट लगने और हानिकारक केमिकल्स से बचाते हैं। इसके अलावा SPG के जवान अपनी सुरक्षा के लिए एल्बो भी लगाते हैं।

SPG के कमांडो अपनी आंखों पर हमेशा एक काले रंग का चश्मा भी लगाते हैं। यह चश्मा फैशन के लिए नहीं लगाते बल्कि इसलिए लगाते हैं ताकि दुश्मन को यह पता चल सके कि SPG जवान की नजर कहां है।

SPG कमांडो की सैलरी कितनी होती है?

@@@@@
 

SPG कमांडो की स्टार्टिंग सैलरी ₹84,236 से ₹90000 प्रति महीने के बीच होती है। इनकी अधिकतम सैलरी ₹240000 के लगभग है।

spg security salary

SPG जवानों को अच्छी सैलरी के अलावा सलाना कई छुट्टियां भी मिलती है। उन्हें रिटायरमेंट के बाद अच्छे Amount मिल सके इसके लिए उनका पीएफ और टीडीएस कटता है।

अन्य सुविधाओं की बात करें तो इन्हें रेलवे में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जाती है। जब तक ये जवान ड्यूटी पर होते हैं इनके खाने पीने का खर्च भी सरकार ही उठाती है।

FAQ:

Ques: SPG का फुल फॉर्म क्या है?

Ans: Special Protection Group

Ques: Prime minister की सुरक्षा कौन करता है?

Ans: SPG

Ques: SPG का सैलरी कितना होता है?

Ans: ₹84236 से ₹240000 लगभग प्रति माह

Ques: SPG Security किसे दी जाती है?

Ans: भारत के PM को SPG Security दी जाती है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर सरकार किसी को भी SPG की Security दे सकती है।

Ques: SPG की Official Website क्या है?

Ans: http://spg.nic.in

Ques: SPG का गठन कब हुआ?

Ans: 02 जून 1988

Ques: SPG का Head Quarter (मुख्यालय) कहां पर स्थित है?

Ans: नई दिल्ली में

Ques: वर्तमान में SPG के Director कौन हैं?

Ans: अरुण कुमार सिन्हा

What is SPG security?

Leave a Comment