आखिर लड़कियों के शर्ट में बटन बाईं तरफ क्यों होते हैं?

आखिर लड़कियों के शर्ट में बटन बाईं तरफ क्यों होते हैं? जबकि लड़कों की शर्ट में बटन दाईं तरफ होते हैं? वजह बेहद दिलचस्प है! 

लड़कियों या महिलाओं के शर्ट में बटन बाईं (Left) तरफ होते हैं जबकि पुरुषों के शर्ट में बटन दाईं (Right) तरफ होता है। लड़कियों और लड़कों के शर्ट में बटन के Left और Right होने को लेकर कई तर्क दिए जाते हैं।

आखिर लड़कियों के शर्ट में बटन क्यों बाईं तरफ होते हैं?

शर्ट पहनने का शौक और जरुरत तो हर किसी को होता है। बचपन में स्कूल की यूनिफॉर्म से लेकर ऑफिस के फॉर्मल ड्रेस तक, शर्ट लड़के-लड़की दोनों के वार्डरोब का भी जरूरी हिस्सा रही है।

लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है (लड़के और लड़कियों की शर्ट में) बटन अलग-अलग साइड में लगे होते हैं? दरअसल, महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं (Left) तरफ, जबकि पुरुषों के शर्ट में बटन दाईं (Right) तरफ होता है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या वजह होता है?

वैसे तो शर्ट में लगे बटन के साइड को लेकर कई तर्क दिए जाते हैं, कहा तो यह भी जाता है कि अधिकतर पुरुष बटन खोलने या बंद करने के लिए बाएं (Left) हाथ का सहारा लेते थे, इसलिए पुरुषों के शर्ट में बटन दाहिनें तरफ होते हैं। वहीं महिलाओं के मामले में ये काम ठीक उल्टा होता है, इसलिए लड़कियों/महिलाओं के शर्ट में बटन बाईं तरफ होते हैं।

कई इतिहासकारों का यह भी मानना है कि पुरुषों के लिए दाहिनें हाथ से अपने शस्त्र/हथियार तक पहुंचना आसान था इसलिए दाईं (Right) ओर बटन बनाए गए ताकि बाएं (Left) हाथ से शर्ट या जैकेट के बटन खोल के अपने हथियार आसानी से निकाल सकें।

जबकि महिलाएं अपने बच्चों को आसानी से गोद में लेने के लिए अपने बाएं (Left) हाथ का प्रयोग करती हैं। ऐसे में महिलाओं के शर्ट के बटन को बाईं तरफ बनाया गया, ताकि वो अपने दाहिने हाथ (Right Hand) से बटन खोलकर बच्चे को दुध पीला (स्तनपान) सकें।

Why are the buttons in girls’ shirts on the left side?

एक तर्क यह भी दिया जाता है कि पहले के समय में महिलाएं घोड़े चलाती थी और ऐसे में वो बाईं तरफ बटन वाली शर्ट पहनती थीं, ताकि हवा के कारण उनकी शर्ट खुले नहीं। बाद में भी ये कॉन्सेप्ट (Concept) बरकरार रह गया और मेकर्स (Makers) ने इसी तरह की शर्ट बनानी शुरू कर दी।

Why are the buttons in girls' shirts on the left side?
Photo- pixabay


पढ़ें- रेणुका पंवार बायोग्रॉफी हिन्दी में

नेपोलियन बोना पार्ट का आदेश

महिलाओं और पुरुषों के शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होने का किस्सा नेपोलियन बोना पार्ट (Nepolian Bona Part) से भी जुड़ा है। नेपोलियन बोना पार्ट को अपना सीधा हाथ अपनी शर्ट के अंदर डालकर रखना पसन्द था। कई महिलाओं ने भी उन्हीं की तरह स्टाइल में हाथ रखकर घूमना शुरू कर दिया।

कहते हैं की नेपोलियन को ये बात बिल्कुल पसन्द नहीं आयी। जिसके बाद उन्होंने आदेश जारी कर दिया कि अब से महिलाओं के शर्ट में बटन दाईं के बजाय बायीं तरफ लगाये जायेंगे।

आखिर लड़कियों के शर्ट में बटन बाईं तरफ क्यों होते हैं?

Leave a Comment