एंड्रायड के बारे में 15 रोचक और मजेदार जानकारी [15 Amazing and Interesting fact of Android]

एंड्रायड के बारे में 15 रोचक और मजेदार जानकारी

    पूरी दुनिया में एंड्रायड के कुल लगभग 3 बिलियन (300 करोड़) उपयोगकर्ता हैं। आज का दौर स्मार्टफोन का है, स्मार्टफोन में इन्टरनेट का उपयोग कर किसी भी कन्टेन्ट को हम आसानी से खोज लेते हैं। अगर आप भी एक स्मार्टफोन यूजर हैं तो एंड्रायड का नाम जरुर सुना होगा। एंड्रायड में पिछले कुछ वर्षों में हुए आकर्षक बदलाव की वजह से एंड्रायड आज स्मार्टफोन यूजर्स की पहली पसन्द है। 

Amazing and Interesting fact of Android

अगर आप एंड्रायड यूजर हैं तो आपको भी एंड्रायड से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों और इतिहास के बारे में जानना चाहिए। इस लेख में हम आपसे एंड्रायड से जुड़े 15 रोचक और मजेदार तथ्यों को साझा करने जा रहे हैं।

1. एंड्रायड को गूगल ने नहीं बनाया बल्कि एंड्रायड को Andy Rubin, Rich Miner, Nick Sears नामक व्यक्तियों ने बनाया था।

2. एंड्रायड को गूगल ने जुलाई 2005 में लगभग 50 मिलियन डाॅलर में अधिग्रहित कर लिया। 

3. एंड्रायड कोई एप नहीं बल्कि एक आपरेटिंग सिस्टम है जो Linux Kernel पर आधारित है। 

WhatsApp में डिलीट किये गये मैसेज को कैसे पढ़ें? ये है आसान तरीका। WhatsApp me delete kiye huye message ko kaise padhen.

4. दुनिया भर में आज जितने स्मार्टफोन हैं उसमें 80 प्रतिशत से अधिक एंड्रायड स्मार्टफोन है। 

15 Amazing and Interesting fact of Android

5. 23 सितम्बर 2008 को एंड्रायड का पहला फोन एच0टी0सी0 ड्रीम लांच हुआ जिसकी कीमत 179 डाॅलर थी।

6. एंड्रायड शब्द का मतलब मानव के समान काम करने वाला यंत्र (रोबोट) से है।

7. एंड्रायड से सम्बन्धित सभी लेटेस्ट खबरों, रिव्यू आदि को आप Phandroid पर सबसे पहले पढ़ सकते हैं। Phandroid, Android के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट है।

8. एंड्रायड का अविष्कार वर्ष 2003 में कैलिफोर्निया में हुआ था।

9. साल 2004 में एंड्रायड को खरीदने का मौका दक्षिण कोरिया की कम्पनी सैमसंग को मिला था लेकिन सैमसंग को एंड्रायड की क्षमता पर भरोसा नहीं था इसलिए उसने इसे नहीं खरीदा।

10. Android के Logo का नाम गूगल ने अनौपचारिक रुप से Bugdroid रखा है।

WhatsApp पर अगर आपको किसी ने ब्लॉक कर दिया है तो इस तरीके से कर सकते हैं मैसेज.. If someone has blocked you on WhatsApp, you can message in this way.

11. एंड्रायड के सभी version के नाम अंग्रेजी के अल्फाबेट क्रम (Alpha, Beta, Cupcake,
Donut, Éclair, Froyo, Gingerbread, Honeycomb, Ice Cream Sandwich, Jelly Bean, KitKat,
Lollipop, Marshmallow, Nougat, Oreo, Pie
) में हैं।

12. पूरी दुनिया में एंड्रायड लगभग 60 भाषाओं (iOS 40 भाषा में) में उपलब्ध है। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा एंड्रायड उपयोगकर्ता होने का एक कारण यह भी है कि इसकी भाषा अधिक है।

13. वर्ष 2011 में जब Motorola Xoom में Android के 3.0 Honeycomb version को लॉन्च किया गया तो उसकोे इस तरह डिजायन किया गया था जो केवल Tablets पर Run करता था। Honeycomb version पूरी तरह असफल रहा।

Amazing fact of Android in Hindi

14. गूगल प्ले स्टोर पर अलग-अलग Category  के 2 मिलियन से भी अधिक Apps मौजूद है। क्या आप जानते हैं केवल हिंदी भाषा में 10000 से अधिक Apps Google Play Store पर उपलब्ध है।

चोरी हुए या खोए हुए एंड्रायड फोन को इस तरीके से कर सकते हैं ट्रैक [How to Find My Lost Device]

15. एंड्रायड का पहला स्मार्टफोन जब 2008 में लांच किया गया उस समय उसमें हेडफोन जैक उपलब्ध नहीं था। तब यह एडाप्टर की मदद से काम करता था।

आज के इस लेख में हमने एंड्रायड के 15 मजेदार और रोचक तथ्यों के बारे में बताया, हमें उम्मीद है कि इस लेख को पढ़कर आपको एंड्रायड की लोकप्रियता और उसके इतिहास को जानने में सहायता मिली होगी।

अगर आपको एंड्रायड से संबन्धित कोई और रोचक जानकारी हो तो हमें कमेंट करके जरुर बतायें हम उसे इस लेख में जोडे़ंगे। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई शिकायत या सुझाव हो तो कमेंट जरूर कीजिये। हम आपके सवालों का अतिशीघ्र जबाब देने की कोशिश करेंगे।

आभार


हर चौथा व्यक्ति करता है Password बनाने में ये गलतियां, रखें सावधानी
Google Map का नया अपडेट जारी, ट्रेन-बस और पब्लिक प्लेस के भीड़-भाड़ की मिलेगी लाइव अपडेट

Leave a Comment