सर्दियों में ये 5 टिप्स आपके होठों को मुलायम और कोमल बनाए रखने में करेंगे मदद

        सूखे, फटे होंठ कभी भी किसी को पसंद नहीं आते! अब तो सर्दी भी आ चुकी है, सर्दियों में अधिकांश लोगों के होंठ फटने/सूखने लगते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय। इन घरेलू नुस्खों से अपने होठों को मुलायम और कोमल बनाया जा सकता है।

सर्दियों में ये 5 टिप्स आपके होठों को मुलायम और कोमल बनाए रखने में करेंगे मदद
सर्दियों में ये 5 टिप्स आपके होठों को मुलायम और कोमल बनाए रखने में करेंगे मदद। चित्र- Pixabay


        सर्दी का मौसम ठंड और रूखापन साथ लेकर आता है। होंठ भी हमारे बाकी अंगों की तरह शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। अक्सर हम होंठों के रुखेपन को नजरअंदाज कर देते हैं। ठंडी हवाएं और ठंडा मौसम हमारे होठों को शुष्क और बेजान बना देती है। यहां तक कि होंठों की त्वचा भी छिल सकती है। ऐसे में हर किसी को होठों की गंभीरता से देखभाल करनी चाहिए

जानिए अपने होठों को मुलायम, नमीयुक्त और स्वस्थ रखने के कुछ उपाय:

1. होठों पर जीभ न फिराएं बार-बार:

सर्दियों में होंठों को बार-बार चाटना, यह लगभग हर किसी की आदत होती है या यूं कहे कि यह ह्यूमन नेचर है। होंठ सर्दियों में जल्दी सूख जाते हैं। इससे सतह पर लार जमा होने लगती है, जो होने वाले नुकसान को और बढ़ा देती है।


2. अच्छी Quality का Lip balm लगाएं:

अपने होठों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए और सूखेपन से बचाने के लिए सबसे आसान और आरामदायक उपाय है रात में अच्छी Quality वाला Lip balm (लिप बाम) लगाना। जब आप सो रहे होते हैं,  तो आपके होठों को गहरा Nutrition (पोषण) और Moisturization (मॉइस्चराइजेशन) मिलता है।


3. होठों की करें SPF से सुरक्षा:

सर्दियों के दिनों में जब हम घर से बाहर जाते हैं, तो हमें अपने लिप बाम के साथ Sun Protection Factor (सन प्रोटेक्शन फैक्टर) वाली क्रीम का भी Use करना चाहिए। SPF उन्हें सूखने से बचाने के लिए एक सुरक्षात्मक परत के रूप में कार्य करता है।


4. खुद को Hydrate रखें:

यदि शरीर पर्याप्त रूप से हाइड्रेटेड है, तो होंठ भी होंगे ही, इस बात में कोई दो राय नहीं है। सर्दियों के दिनों में हमें ज्यादा प्यास नहीं लगती। मगर यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम बराबर पानी पीते रहें जैसे की गर्मियों के दिनों में पीते हैं। दिन में हम कितनी बार पानी पीते हैं, इस पर ध्यान दें।

5 tips se rakhen apne hothon ko narm aur mulayam
चित्र- Pixabay



5. Exfoliate (एक्सफोलिएट):

एक्सफोलिएशन मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है। यह प्रभावी घरेलू उपाय आपको जरूर आजमाना चाहिए। जो आपके होंठों को एक्सफोलिएट करने और प्राकृतिक कोमलता वापस लाने में मदद कर सकता है। 

सूखे और फटे होंठों के लिए Honey (शहद) और Brown Sugar (ब्राउन शुगर) का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। एंटीऑक्सीडेंट और UV किरणों से सुरक्षा के लिए इसे लिपबाम के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।


इस्तेमाल कैसे करें?: शहद और चीनी को 1:2 (1 भाग शहद और 2 भाग चीनी) के अनुपात में मिलाएं और इसे 5 से 10 मिनट तक अपने होठों पर धीरे-धीरे रगड़ें उसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।


यहां होंठों के लिए एक DIY उपचार दिए गए हैं:

आपके चेहरे की तरह ही आपके होठों को भी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। यहां कुछ आसान घरेलू उपाय दिए गए हैं जो आपकी होठों में नमी बनाये रखने में मदद कर सकते हैं।


1. बादाम का तेल और नींबू:

        बादाम के तेल और नींबू का मिश्रण आपके होठों की कोमलता के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि यह आपके होठों में नमी प्रदान करता है यह आपके होठों को प्राकृतिक रूप से गुलाबी और कोमल बनाता है।

Ye 5 tips apke hothon ko rakhenge mulayam aur komal

कैसे करें इस्तेमाल: दो बड़े चम्मच बादाम के तेल लें, इसमें नींबू की 3-4 बूंदें निचोड़ें और होठों पर लगा लें। इसे 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 5 से 10 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।


2. डेयरी प्रोडक्ट्स की मदद से:

मलाई/क्रीम का उपयोग करना सबसे सस्ता और सुविधाजनक तरीका है। हाइड्रेशन और डिपिग्मेंटेशन के लिए बस थोड़ी सी मलाई या क्रीम लगाना बहुत प्रभावी होता है।

स्वस्थ जीवन और बैलेंस डाइट:

        शरीर के अन्दर उचित जल स्तर को बनाए रखने के अलावा, अच्छी तरह से भूख लगना और पोषक तत्वों, खनिजों से भरपूर संतुलित आहार का सेवन करना भी बहुत जरूरी है। होंठ आपके शरीर का बहुत ही संवेदनशील भाग है। इसलिए इसे स्वस्थ रखने का भरपूर कोशिश करें।

रासायनिक-आधारित टिंट्स और हानिकारक UV किरणों के सीधे संपर्क में आने और अपने होठों की सूखी त्वचा के कारण होंठ फटने से हमेशा सावधान रहना चाहिए।

Leave a Comment