How to Link PAN and Aadhaar Card | PAN-Aadhaar Card Link करने का सबसे आसान तरीका!

PAN-Aadhaar Card Link करने का सबसे आसान तरीका! 30 जून 2023 अंतिम तिथि | PAN-Aadhar link kaise kare | PAN Aadhar link karne ka last date

नमस्कार!

इस पोस्ट में हम बताने वाले हैं How to Link PAN and Aadhaar Card के बारे में। आधार और पैन को आपस में लिंक करने की समय सीमा तीन महीने बढ़ा दी गयी है। पहले 31 मार्च लिंक करने की अंतिम तिथि थी लेकिन अब इसे सरकार द्वारा 30 जून, 2023 कर दिया गया है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की घोषणा के अनुसार अगर आपके PAN card से Aadhar लिंक नहीं है तो आपका PAN card 01 जुलाई, 2023 से निष्क्रिय हो जाएगा।

आयकर विभाग के अनुसार, करदाताओं को पैन और आधार जोड़ने के लिए कुछ और समय प्रदान करने के लिए समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून, 2023 कर दिया गया है। जिससे अब हर किसी को अतिरिक्त समय मिल गया है आधार और पैन को आपस में लिंक करने के लिए।

अगर आप भी अपना पैन-आधार से लिंक करना चाहते हैं तो आयकर की वेबसाइट के अनुसार नीचे दिए गए निम्न चरणों का पालन कर लिंक कर सकते हैं। यहां आपको यह जानना जरूरी है कि लिंक करने के लिए आपको 1000/- रुपये का जुर्माना देना होेगा।

How to Link PAN and Aadhaar Card

Step 1- ई-फाइलिंग पोर्टल (e-Filing Portal) Home Page पर जाएं और बाएं तरफ दिये गये Quick Links सेक्शन में ‘आधार लिंक करें’ (Link Aadhar) पर Click करें।

Step 2- अब यहां अपना पैन नम्बर और आधार नम्बर डालें।

एक बात यहां और बताते चलें की अगर आप ये जांच करना चाह रहे हैं कि आपका आधार आपके पैन से लिंक है या नहीं तो इसकी भी पुष्टि यहां से हो जायेगी। अगर आपका पैन-आधार लिंक नहीं है तो Continue पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

How to Link PAN and Aadhaar Card

Step 3- Continue Pay Through e-Pay tax पर क्लिक करें।

Step 4- अपना PAN नम्बर डालें, मोबाइल पर OTP प्राप्त करने के लिए PAN और मोबाइल नंबर की पुष्टि करें।

Step 5- OTP को सत्यापित करें।

PAN Aadhar link karne ka last date

यहां पर नाम, जन्म तिथि और जेंडर इत्यादि विवरण आपके पैन के अनुसार दिखाई देंगी। इसके बाद आधार पर दी गई विवरण को PAN card details के साथ वैरीफाई करें। यहां पर एक बात और ध्यान देने वाली है कि अगर आपके पैन और आधार का कोई विवरण मेल नहीं होता है तो आपको इन दोनों में से किसी एक डॉक्यूमेंट को पहले सही करवाना होगा उसके बाद ही यह अपडेट हो पायेगा

अगर यहां दिये गये विवरण दोनों डॉक्यूमेंट्स आपस में मेल खा रहे हैं तो अपना आधार नम्बर डालें और Link now बटन पर क्लिक करें।

Link now बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पॉप-अप मैसेज आ जायेगा जिससे आपको पता लग जाएगा कि आपका आधार सफलतापूर्वक पैन कार्ड से लिंक हो गया है।

ये भी पढ़ें-

Smartphoneगायब या चोरी होजाने पर ऐसे करेंBank Details और MobileWallet की सुरक्षा

हर चौथा व्यक्तिकरता है Password बनाने में ये गलतियां,रखें सावधानी

इंटरनेट के बिना भीUPI से कर सकते हैंपेमेंट, काम आएगा येआसान तरीका

एंड्रायड के बारे में15 रोचक और मजेदार जानकारी[15 Amazing and Interesting fact of Android]

Leave a Comment