Kalpana Soren Biography || कौन हैं कल्पना सोरेन?

कल्पना सोरेन की जीवनी, कौन हैं कल्पना सोरेन?, Kalpana Soren Biography in Hindi, Politician Kalpana Soren, Kalpana Soren Net Worth, Age, Wiki, Wife, Family, Date of Birth, Career etc

आज के इस पोस्ट Kalpana Soren Biography || कौन हैं कल्पना सोरेन? में हम जानेंगे कल्पना सोरेन के बारे में हर छोटी-बड़ी बातें।

प्रारम्भिक जीवन

कल्पना सोरेन का जन्म वर्ष 1976 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था। कल्पना की प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई रांची के प्राइवेट स्कूल से पूरी हुई है। मूल रुप से कल्पना ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली हैं। कल्पना सोरेन पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों में काफी सक्रिय रहती हैं।

व्यक्तिगत जीवन

कल्पना सोरेन का विवाह 07 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन के साथ हुआ था। कल्पना और हेमन्त सोरेन का विवाह अरेन्ज मैरेज (माता पिता द्वारा तय किया गया विवाह) हुआ था। सोरेन दंपति के 2 बच्चे हैं। एक बेटे का नाम निखिल और दूसरे का अंश है। कल्पना का परिवार आज भी मयूरभंज में ही रहता है।

कल्पना भले ही राज्य के एक बड़े सियासी परिवार की बहू हैं लेकिन उनकी रुचि अलग है। वो राजनीति से दूर रहकर अपना व्यवसाय करती हैं। कल्पना एक कामयाब व्यवसायी महिला हैं। व्यवसाय के साथ-साथ वो स्कूल का संचालन भी करती हैं।

कल्पना सोरेन राजनीति से दूर रहती हैं लेकिन राजनीतिक गतिविधियों पर इनकी नजर बनी रहती है। देश और अपने राज्य की हर छोटी बड़ी राजनीतिक गतिविधियों पर उनकी नजर बनी रहती है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सियासी पारी में जब कभी कोई दिक्कत आयी कल्पना हर बार अपने पति के साथ-साथ खड़ी नजर आयी हैं।

पूरा नाम कल्पना सोरेन
जन्म 1976
जन्म स्थान रांची, झारखंड (भारत)
उम्र 47
होमटाउन ओडिशा के मयूरभंज
धर्म हिन्दू
जाति अनुसूचित जाति
पेशा व्यवसाय
राष्ट्रीयता भारतीय
लम्बाई 5 फुट 4 इंच,
वजन 56 किलो

कल्पना सोरेन परिवार

कल्पना सोरेन के पति हेमंत सोरेन वर्तमान समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और झारखण्ड के मुख्यमंत्री हैं। हेमंत सोरेन दूसरी बार झारखण्ड के मुख्यमंत्री बने है। इनकी पार्टी में शुरू से ही परिवारवाद हावी रहा है। शिबू सोरेन (हेमंत सोरेन के पिता) भी झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। शिबू सोरेन झारखंड के काफी लोकप्रिय नेता रहे हैं, राज्य में लोग उन्हें गुरूजी के नाम से भी जानते हैं।

राजनीतिक अटकलें और चर्चा

आज पहली बार नहीं है कि ‘कल्पना सोरेन’ के नाम की चर्चा है। इसके पहले भी जब खनन मामले में हेमंत सोरेन की सदस्यता पर खतरा बना था तब भी कल्पना सोरेन का नाम मुख्यमंत्री के लिए सामने आया था। हालांकि तब हेमंत सोरेन की सदस्यता पर कोई दिक्कत नहीं हुई थी इस वजह से ऐसी स्थिति नहीं बनी की कल्पना सोरेन की ताजपोशी हो।

कथित जमीन घोटालों में घिरे हेमंत सोरेन को ED (प्रवर्तन निदेशालय) का 7वां समन मिल चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि यह ED की ओर से आखिरी समन दिया गया है। अब हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी की अटकलें तेज हो चुकी हैं। गिरफ्तारी की अटकलों को देखते हुए ही कल्पना को झारखण्ड का मुख्यमंत्री बनाये जाने की चर्चा तेज हो गयी है।

बताया जा रहा है कि कल्पना को पहले मुख्यमंत्री बनाया जायेगा और बाद में गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जायेगा। गांडेय विधानसभा सीट सरफराज अहमद के इस्तीफे से खाली पड़ी हुई है। हेमंत सोरेन एक महिला चेहरे को आगे कर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों और आदिवासी समाज के वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर सकते हैं।

हालांकि कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना इतना आसान भी नहीं होगा। परिवार में भी राजनीतिक विरासत की लड़ाई है। हेमंत को पहले सहयोगी पार्टी (कांग्रेस) को विश्वास में लेना पड़ेगा और फिर परिवार के लोगों को भी संतुष्ट करना होगा क्योंकि हेमन्त के परिवार के अधिकांश लोग सक्रिय राजनीति में शामिल हैं।

हेमन्त सोरेन के अलावा परिवार में उनके भाई बसंत सोरेन और बड़ी भाभी सीता सोरेन भी वर्तमान समय में विधायक हैं। बसंत सोरेन दुमका विधानसभा सीट से विधायक हैं और पार्टी के यूथ बिंग के अध्यक्ष हैं। दुमका के जामा सीट से हेमन्त की भाभी सीता सोरेन तीसरी बार विधायक बनी हैं।

सोरेन परिवार में चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच सीता सोरेन ने अपनी दोनों बेटियों जयश्री और राजश्री को भी राजनीति में उतार दिया। इन दोनों के राजनीति में आ जाने के बाद मामला और पेंचिदा हो गया है।

हेमन्त के बड़े भाई और सीता सोरेन के पति का नाम दुर्गा सोरेन है जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। झामुमो के तत्कालीन महासचिव दुर्गा सोरेन की 21 मई 2009 को बोकारो में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने दुर्गा सोरेन के मौत की वजह को किडनी फेल होना बताया था। ये भी बताया जाता है कि दुर्गा सोरेन बहुत शराब पीने लगे थे और उनको कई बीमारियां भी थी।

तत्कालीन एसपी लक्ष्मण प्रसाद सिंह (बोकारो) ने दुर्गा सोरेन की मौत पर संदेह व्यक्त किया था, क्योंकि दुर्गा सोरेन के सिर पर पीछे की ओर चोट के निशान थे। बेड के आस-पास खून के छींटे भी मिले थे। बताया जाता है कि जिस दिन दुर्गा सोरेन की मौत हुई थी उस दिन शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन UPA की बैठक में भाग लेने दिल्ली गये थे।

हालांकि राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर झामुमो की ओर से कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन अन्दर ही अन्दर कल्पना सोरेन की ताजपोशी को लेकर चर्चा तेज है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा का ये दावा है कि हेमंत सोरेन की मुख्यमंत्री की कुर्सी अब नहीं बचेगी और राज्य की सत्ता अब कल्पना सोरेन के हाथ में ही जाने वाली है।

इन सब चर्चा और अटकलों के बीच गुगल पर अचानक से कल्पना सोरेन के बारे में विस्तार से जानने के लिए सर्च तेज हो चुकी है। लोग उनकी जिंदगी से जुड़े उन तमाम पहलुओं को खोजने और जानने में लगे हैं। लोग अब यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि झारखंड की सत्ता जिन हाथों में जाने वाली है आखिर वह कल्पना सोरेन हैं कौन?

Ques. कल्पना सोरेन कौन हैं?

Ans. हेमंत सोरेन की पत्नी

Ques. कल्पना सोरेन की उम्र क्या है?

Ans. कल्पना सोरेन की उम्र 47 वर्ष है।

Ques. कल्पना सोरेन का जन्म कहां हुआ था?

Ans. झारखंड के रांची जिले में।

Ques. कल्पना सोरेन के कितने बेटे हैं?

Ans. 2 बेटे- निखिल और अंश

Ques. कल्पना सोरेन कहां की रहने वाली हैं?

Ans. ओडिशा के मयूरभंज

Leave a Comment