Vishnu Deo Sai Biography In Hindi: कौन हैं विष्णुदेव साय?

Vishnu Deo Sai Biography In Hindi: कौन हैं विष्णुदेव साय? [Latest News, Wiki, Family, Parents, Age, Net Worth, Political Career, Photos & More] जानिए छत्तीसगढ़ के नए सीएम के बारे में सब कुछ

आज भाजपा ने छत्तीसगढ़ के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय को चुना है। आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे विष्णु देव साय के बारे में…

विष्णु देव साय का जन्म बगिया गाँव के (जिला जशपुर, छत्तीसगढ़) एक किसान परिवार में 21 फरवरी 1964 को हुआ था। विष्णु देव साय के पिता का नाम राम प्रसाद साय और माता का नाम जशमनी देवी है। विष्णु देव साय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की सेवा करने में सदैव तत्पर रहते हैं और बीमार लोगों का इलाज कराने में हमेशा उत्सुक रहते हैं।

विष्णु देव की शिक्षा

विष्णु देव साय ने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ से प्राप्त की।

विष्णु देव साय का परिवार

विष्णु देव साय का विवाह वर्ष 1991 में कौशल्या देवी के साथ हुआ। विष्णु देव साय का एक बेटा और दो बेटियां हैं। विष्णु देव साय के दादा बुद्धनाथ साय भी विधायक रहे। इसके बाद जनसंघ के समय उनके विष्णु देव के पिता नरहरि प्रसाद 1962 में लैलूंगा से विधायक चुने गए और वर्ष 1972 में दूसरी बार बगीचा सीट से विधायक बने।

पेशे से विष्णु देव साय एक किसान थे। एक किसान से राजनीतिज्ञ बने विष्णु देव की कहानी बहुत रोचक है। विष्णु देव भारत की 16वीं लोकसभा के सदस्य और भारत सरकार में इस्पात और खनन राज्य मंत्री भी रहे।
वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। विष्णु देव साफ-सुथरी, शांत और ईमानदार छवि के लिए जाने पहचाने जाते हैं। ये आदिवासी समाज का एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं।
विष्णु देव संघ के पुराने कार्यकर्ता भी रहे हैं और वे रायगढ़ सीट से लगातार 3 बार सांसद चुने गये हैं। विष्णु देव प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर चुके हैं।

राजनीतिक सफर

विष्णु देव साय ने 1989 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत ग्राम पंचायत बगिया के पंच और सरपंच रूप में की थी।

विष्णु देव साय ने 1990 में पहली बार तपकरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत कर पहली बार विधानसभा पहुंचे।

इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। साय ने कांग्रेस के वर्तमान विधायक UD Minz को 25 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से चुनाव हराया है।

विष्णु देव साय दो बार प्रदेश अध्यक्ष, तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके हैं।

तीन बार चुने गए रायगढ़ से सांसद

विष्णु देव साय ने एक बार राजनीति में कदम रखा तो फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, समय बितने के साथ-साथ उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती गयी और तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते गये। वर्ष 1999 से 2014 तक लगातार तीन बार रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गये। 2014 में पीएम मोदी के मंत्रीमंड़ल में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाया गया।

राजनीतिक घटनाक्रम

1990-98: सदस्य, मध्य प्रदेश विधान सभा (दो कार्यकाल)

1999: उन्हें 13वीं लोकसभा के लिए चुना गया था।

1999-2000: सदस्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति। सदन की बैठक से सदस्यों की अनुपस्थिति पर सदस्य, समिति। 

2000-2004: सदस्य, सलाहकार समिति, कृषि मंत्रालय

2004: उन्हें 14 वीं लोकसभा (दूसरा कार्यकाल) के लिए फिर से चुना गया। सदस्य, सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति

5 अगस्त 2007: सदस्य, जल संसाधन संबंधी स्थायी समिति।

31 अगस्त 2009: सदस्य, वाणिज्य संबंधी स्थायी समिति

2009: 15वीं लोकसभा के लिए 2009 में उन्हें दोबारा चुना गया, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हृदयराम राठिया को 294,837 मतों से हराया।

9 नवंबर 2014 – 5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, खान मंत्रालय; और इस्पात मंत्रालय

27 मई 2014 – 9 नवंबर 2014: केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात और श्रम और रोजगार मंत्रालय।

मई, 2014: वे 16वीं लोकसभा के लिए पुन: निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आरती सिंह को 216,750 मतों से हराया।

5 जुलाई 2016: केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात मंत्रालय

2023: भाजपा ने छत्तीसगढ़ के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में विष्णु देव के नाम पर मुहर लगायी।

 

सम्पर्क:

स्थाई पता: गाँव – बगिया, PO बन्दर चुआन, बागीचा, जिला – जशपुर -496331, छत्तीसगढ़

वर्तमान पता

7, लोधी एस्टेट, नई दिल्ली – 110 003

सम्‍पर्क नंबर

09425251933, 09868180143

ई-मेल

vishnudeo.sai@gov.in

Leave a Comment