मोहन यादव की जीवनी | कौन हैं MP के CM मोहन यादव? | Mohan Yadav Biography In Hindi

मोहन यादव की जीवनी, कौन हैं MP के CM मोहन यादव?, Mohan Yadav Biography In Hindi, Madhya Pradesh CM, Age, Wiki, Wife, Family, Date of Birth, Career, Net Worth:

मोहन यादव भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और वे भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वर्तमान में मोहन यादव मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। पाँच राज्यों में हुए चुनाव में से तीन राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) में BJP ने बहुमत हासिल की। सभी पाँचों राज्यों में BJP ने मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा था और किसी को भी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया था।

चुनाव रिजल्ट आने के कई दिनों बाद कल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम सामने आने के साथ ही आज आज मध्य प्रदेश के CM का नाम भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जारी कर दिया। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उनके सहयोगी के रूप में दो उपमुख्यमंत्री भी रहेंगे। मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री का नाम हैं डॉ0 मोहन यादव

Mohan Yadav Biography In Hindi

मोहन यादव पिछड़े वर्ग से आते हैं और ये हिन्दुत्व की राजनीति करते हैं और संघ में भी बहुत खास हैं। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। इस बार वे तीसरी बार विधायक बने हैं। शिवराज सिंह सरकार में मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री रहे। तो चलिए आज के इस पोस्ट में जानते हैं डॉ मोहन यादव के बारे में हर वो छोटी-बड़ी बातें-

नाम डॉ. मोहन यादव
जन्म 25 मार्च 1965
जन्म स्थान उज्जैन, मध्य प्रदेश
पिता का नाम पूनमचंद यादव
माता का नाम लीलाबाई यादव
जीवन साथी का नाम सीमा यादव
शिक्षा BSc, MA, LLB, MBA, PhD
विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण विधानसभा (मध्य प्रदेश)

 

डॉ0 मोहन यादव का जन्म मार्च 25, 1965 को उज्जैन में हुआ था। मोहन यादव की शुरुआती पढ़ाई भी उज्जैन में ही हुई। यहीं से उन्होंने अपने राजनीति करियर की शुरुआत भी की थी। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने राजनीति के दुनिया में कदम रखा और फिर दिन प्रतिदिन आगे बढ़ते चले गए। मोहन यादव 2013 में पहली बार विधायक बने और विधायक बनने के महज 10 साल में मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री! सोच के देखिए कितना आश्चर्यजनक लग रहा है। है न?

मध्य प्रदेश के बाहर मोहन यादव को शायद ही कोई जानता रहा हो। फिलहाल ऐसा होना सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है, किसी और पार्टी में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। भाजपा अक्सर चौंकाने वाले फैसलों के लिए जानी जाती है।

मोहन यादव का परिवार:

मोहन यादव अपने पाँच भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। मोहन यादव के पिता का नाम पूनमचन्द यादव और माता का नाम लीलाबाई यादव है। मोहन यादव का विवाह सीमा यादव से हुआ है। मोहन यादव के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो पुत्र और एक पुत्री है। डॉ मोहन यादव के परिवार में उनके माता-पिता के साथ-साथ पत्नी और बच्चे भी हैं। मोहन यादव मध्यवर्गीय परिवार से थे लेकिन अब काफी वीवीआईपी और अमीर हो गये हैं।

मोहन यादव की शिक्षाः

मोहन यादव माधव विज्ञान महाविद्यालय से BSc हैं और बाद में उन्होंने LLB, MA (राजनीति विज्ञान) और MBA की पढ़ाई भी पूरी की। मध्य प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री के पास PhD की डिग्री भी है। यादव ने Doctor of Philosophy (PHd) की हुई है।

मोहन यादव का राजनीतिक करियरः

वर्ष 1984 में मोहन यादव अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़े और वहीं से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू कर दिया। मोहन यादव का राजनीतिक करियर पढ़ाई के दौरान ही शुरू हो गया था। मोहन यादव को भाजपा ने वर्ष 2003 में पहली बार उज्जैन जिले के बड़नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया था परन्तु तब की मौजूदा विधायक शांतिलाल धाबई और उनके समर्थकों ने भाजपा के इस फैसले का बहुत विरोध किया था।

उस समय शांतिलाल धाबई के समर्थन में एक नारा बहुत चर्चा में रहा “खोल दो सारे रास्ते धाबई के वास्ते”! शांतिलाल धाबई और उनके समर्थकों का विरोध देखकर भाजपा को बैकफुट पर आना पड़ा था।

भाजपा ने अपना फैसला वापस ले लिया और मोहन यादव का टिकट काटकर धाबई को टिकट दिया। मोहन यादव ने भाजपा के इस फैसले का विरोध नहीं किया बल्कि उन्होंने अपनी पार्टी और मौजूदा विधायक शांतिलाल धाबई की जीत के लिए कठिन मेहनत किया।

मोहन यादव की जीवनी

मोहन यादव जी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य भी रह चुके हैं। 1993 से 1995 तक वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह-खंड कार्यवाह और सायं भाग नगर कार्यवाह रहे। वर्ष 1996 में वे खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में सक्रिय रहने के कारण मोहन यादव वर्ष 1997 में भाजयुमो प्रदेश समिति में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। मोहन यादव ने वर्ष 2004 से 2010 तक उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रुप में भी कार्य किया है।

यादव जी की असल राजनीतिक जीवन की शुरूआत वर्ष 2013 से शुरू हुई। वर्ष 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण विधानसभा (मध्य प्रदेश) सीट से विधायक चुने गये और पुनः 2018 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गये। 2018 के चुनाव में जीत के साथ इनका राजनीतिक कद बढ़ता गया और जब उन्होंने 02 जूलाई 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री का शपथ लिया तब राजनीतिक परिदृश्य में इनका प्रभाव और भी मजबूत हो गया।

MP CM Mohan Yadav Biography In Hindi

मोहन यादव लगातार तीन बार विधायक चुने गये और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जगह डॉ मोहन यादव के नाम को आगे किया गया और उन्हें विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया है। उम्मीद है कि 2-3 दिन के अन्दर वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार सम्भाल लेंगे।

मोहन यादव की संपत्तिः (Mohan Yadav Net worth)

यादव जी की संपत्ति की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ 42 करोड़ रुपये से ज्यादा है। मोहन यादव ने व्यवसाय और खेती-बारी से अच्छा पैसा कमाया है। मोहन यादव के पास 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है और लगभग 10 करोड़ रुपये की चल सपत्ति है। इसके अलावा मोहन यादव पर लगभग 8.5 करोड़ रुपये का कर्ज भी हैं।

मोहन यादव से जुड़े विवादः

मोहन यादव एक तेज तर्रार नेता के रूप में भी जाने जाते हैं। चुनाव आयोग ने मोहन यादव को वर्ष 2020 में अमर्यादित भाषा के लिए नोटिस दिया था। चुनाव आयोग ने उन्हें एक दिन के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दिया था।

वर्ष 2021 में भी मोहन यादव विवाद का हिस्सा बने जब उनके मंत्री रहते उच्च शिक्षा विभाग ने एक कानून जारी किया। इस कानून में कहा गया कि यदि किसी छात्र के खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड है तो उसे कॉलेज में प्रवेश न दिया जाय। इसके अलावा भी उन्होंने कई बार विवादित बयान दिया जिसके वजह से पार्टी को असहज होना पड़ा।

FAQ:

Ques. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में किस व्यक्ति को नामित किया गया हैं?
Ans. डॉ0 मोहन यादव को

Ques. मोहन यादव की संपत्ति कितनी है?
Ans. लगभग 42 करोड

Ques. मोहन यादव ने कहाँ तक पढ़ाई की हैं?
Ans. BSc, MA, LLB, MBA, PhD

Ques. मोहन यादव कौन हैं?
Ans. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

Ques. मोहन यादव कितनी बार विधायक बन चुके हैं?
Ans. तीन बार

Ques. मोहन यादव का जन्म कब हुआ था?
Ans. 25 मार्च 1965 में

Ques. क्या मोहन यादव RSS से संबंधित हैं?
Ans. हाँ

Leave a Comment