16 साल के प्रज्ञानानंद ने शतरंज की दुनिया में इतिहास रचा, सचिन ने दी बधाई

प्रज्ञानानंद ने शतरंज की दुनिया में इतिहास रचा 

भारत के 16 साल के लड़के ने शतरंज के दुनिया में एक इतिहास रच दिया। जी हाँ हम बात कर रहे हैं आर प्रज्ञानानंद की। शतरंज के इतिहास में आज एक बड़ा वाकया हुआ है। प्रज्ञानानंद ने वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। एयरथिंग्स मास्टर्स के 8वें राउंड में प्रज्ञानानंद ये कारनामा किया। आज प्रज्ञानानंद की चर्चा हर तरफ हो रही है। प्रज्ञानानंद की सोशल मीडिया पर भी तारीफ हो रही है।

प्रज्ञानानंद ने शतरंज की दुनिया में इतिहास रचा

 

भारत के 16 वर्षीय आर प्रज्ञानानंद ने शतरंज के इतिहास में आज बड़ा उलटफेर करते हुए वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। एयरथिंग्स मास्टर्स के 8वें राउंड में प्रज्ञानानंद ये चमत्कारिक कारनामा कर दिखाया। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेन्दुलकर ने भी प्रज्ञानानंद की जमकर तारीफ की।

शतरंज के इस टूर्नामेंट में कार्लसन का बेहद खराब प्रदर्शन रहा है और अब वे खिसक कर 5वें स्थान पर चले गये हैं। प्रज्ञानानंद की तारीफ हर जगह हो रही है। सोशल मीडिया भी इनकी तारीफ में भरा पड़ा है। मात्र 16 साल की उम्र में किसी वर्ल्ड चौंपियन को हराना कोई छोटी बात नहीं हैं।

सचिन ने प्रज्ञानानंद  दी बधाई:

प्रज्ञानानंद की इस शानदार जीत की सचिन तेंदुलकर ने भी जमकर तारीफ की और बधाई भी दिया। सचिन ने ट्वीट किया- ‘प्राग ने एक जबर्दस्त अहसास कराया है। 16 साल के इस खिलाड़ी ने एक अनुभवी और शानदार शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराया। ये जादुई है।

शतरंज में लंबी पारी खेलने के लिए सचिन ने प्रज्ञानानंद को शुभकामनाएं दी। सचिन ने लिखा की आपने भारत को गर्व का अनुभव कराया है।

What a wonderful feeling it must be for Pragg. All of 16, and to have beaten the experienced & decorated Magnus Carlsen, and that too while playing black, is magical!
 
Best wishes on a long & successful chess career ahead. You’ve made India proud! pic.twitter.com/hTQiwznJvX
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 21, 2022

सचिन तेंदुलकर ने जो ट्वीट किया है वो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। 93 हज़ार से अधिक लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया है। वहीं इस ट्वीट पर बहुत से लोगों ने रिट्विट्स भी किया है। वहीं ने भी सचिन का आभार व्यक्त किया और बधाई दी।

Thank you very much sir! It means a lot coming from you!! https://t.co/NwlZDksfmZ

— Praggnanandhaa (@rpragchess) February 21, 2022

 

Leave a Comment