Shri Krishna Quotes in Hindi || भगवान श्री कृष्ण के अनमोल वचन

भगवान श्री कृष्ण के अनमोल वचन

  • मेरा-तेरा, छोटा-बड़ा, अपना-पराया मन से मिटा दो फिर सब तुम्हारा है और तुम सबके हो।
 
  • जीवन भूत या भविष्य में नही, जीवन तो इसी छड़ में है, अर्थात वर्तमान का अनुभव ही जीवन है।
 
SHREE KRISHNA QUOTES IN HINDI
 
  • तू करता वही है जो तू चाहता है, और होता वो है जो मैं चाहता हूँ, तू वही कर जो मैं चाहता हूँ फिर वही होगा, जो तू चाहता है।
 
  • जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए वह शत्रु के सामान कार्य करता है।
 
  • खुशियों में तो सब साथ होते हैं, असली दोस्त वही है जो दुःख में साथ दे।
 
  • सदैव संदेह करने वाले व्यक्ति को कभी भी सुख नही मिल सकता।
 
  • नर्क के तीन द्वार हैं- लालच, क्रोध और वासना
 
  • मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है, जैसा वह विश्वास करता है वैसा ही वह बन जाता है।
 
  • झूठ को सच से भिन्न करने वाली जो विवेक बुद्धि है, उसी का नाम ज्ञान है।
 

LORD SHREE KRISHNA QUOTES IN HINDI 

  • क्रोध से भ्रम पैदा होता है, भ्रम से बुद्धि व्यग्र होती है जब बुद्धि व्यग्र होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है, जब तर्क नष्ट हो जाता है तब व्यक्ति का पतन हो जाता है।
 

 

  • मन अशांत हो तो उसे नियंत्रित करना कठिन है लेकिन अभ्यास से इसे वश में किया जा सकता है।
 
  • तुम उसके लिए शोक करते हो जो शोक करने के योग्य नहीं है, फिर भी ज्ञान की बातें करते हो, बुद्धिमान व्यक्ति जीवित या मृत किसी भी व्यक्ति के लिए शोक नहीं करता।
 
  • खाली हाथ आये हो और खाली हाथ जाना है इसलिए व्यर्थ की चिन्ता छोड़कर व्यक्ति को हमेशा सद्कर्म करना चाहिए।
 
  • जिसे तुम अपना समझ कर मग्न हो रहे हो बस यही प्रसन्नता तुम्हारे दुखों का कारण है।
  
  • कर्म का फल व्यक्ति को उसी तरह ढूंढ लेता है, जैसे कोई बछड़ा सैकड़ों गायों के बीच में अपनी माँ को ढूंढ लेता है।

Bhagwan Shri Krishna Ke Anmol Vachan 

  • व्यक्ति या जीव का कर्म ही उसके भाग्य का निर्माण करता है।
 
  • आत्मा पुराने शरीर को वैसे ही छोड़ देती है, जैसे मनुष्य पुराने कपड़ों को उतार कर नए कपड़े धारण कर लेता है।
     
     
  • मैं सभी प्राणियों के हृदय में विद्यमान हूँ।
 
  • ऐसा कुछ भी नहीं चेतन या अचेतन, जो मेरे बिना अस्तित्व में रह सकता हो
 
  • वह जो मृत्यु के समय मुझे स्मरण करते हुए अपना शरीर त्यागता है, वह मेरे धाम को प्राप्त होता है, इसमें कोई संशय नहीं है।
 
  • इंसान नहीं उसका मन किसी का दोस्त या दुश्मन होता है।
 
  • आत्मा न जन्म लेती है न मरती है, ना इसे जलाया जा सकता है ना ही पानी से भिगाया जा सकता है, आत्मा अमर और अविनाशी है।
 
  • मैं किसी के भाग्य का निर्माण नहीं करता हूँ और ना ही किसी के कर्मों के फल देता हूँ।
 
  • अपने कार्य करते रहो, कार्य करना निष्क्रियता से बेहतर है।
 
  • इस संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है।
 
  • मन शरीर का हिस्सा है, सुख-दुःख का एहसास करना आत्मा का नहीं शरीर का काम है।
 

श्री कृष्ण के अनमोल विचार 

  • मान-अपमान, लाभ-हानि खुशी या दुःखी यह सब मन की शरारत है।
 
  • वर्तमान परिस्थिति में जो तुम्हारा कर्तव्य है, वही तुम्हारा धर्म है।
 
  • मैं ऊष्मा देता हूँ, मैं वर्षा करता और रोकता भी हूँ, मैं अमरत्व भी हूँ और मृत्यु भी।
 
  • जो किसी दुसरों पर शक करता है, उसे किसी भी जगह पर खुशी नहीं मिल सकती।
 
  • मोहग्रस्त होकर अपने कर्तव्य पथ से हट जाना मूर्खता है, क्योंकि इससे ना तो तुम्हें स्वर्ग की प्राप्ति होगी और ना ही तुम्हारी कीर्ति बढ़ेगी।
 
  • धर्म युद्ध में कोई भी व्यक्ति निष्पक्ष नहीं रह सकता है, जो व्यक्ति धर्म के साथ नहीं खड़ा है इसका मतलब है की वह अधर्म का साथ दे रहा है, वह अधर्म के साथ खड़ा है
 
  • भगवान प्रत्येक वस्तु में, प्रत्येक जीव में मौजूद हैं।
 
  • मुझे जानने का केवल एक ही तरीका है, मेरी भक्ति, मुझे बुद्धि द्वारा कोई न जान सकता है, न समझ सकता है।
 
भगवान श्री कृष्ण के अनमोल वचन
  • आत्मा का अंतिम लक्ष्य परमात्मा में मिल जाना होता है।
 
  • मैं सभी प्राणियों को जानता हूँ, सभी के भूत, भविष्य और वर्तमान को जानता हूँ, लेकिन मुझे कोई नहीं जानता है।
 
  • जो मुझे जिस रूप में पूजता है मैं उसी रूप में उसे उसकी पूजा का फल देता हूँ।
 
  • जन्म लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु निश्चित है, और मरने वाले व्यक्ति का फिर से जन्म लेना निश्चित है।
 
  • मैं ही इस सृष्टि की रचना करता हूँ, मैं ही इसका पालन-पोषण करता हूँ और मैं ही इस सृष्टि का विनाश करता हूँ।
 
  • सही मायने में चोर वो है, जो अपने हिस्से का काम किये बिना भोजन करता है।
 
  • कर्म करते जाओ, फल की चिंता मत करो।
 
  • मन बहुत चंचल है, जो इंसान के दिल में उथल-पुथल कर देता है।
 
  • हर कोई खाली हाथ आया था, और खाली हाथ ही इस दुनिया से जाएगा।


अनमोल वचन
 

  • परिवर्तन ही संसार का नियम है, कल जो किसी और का था आज वो तुम्हारा है कल वो किसी और का होगा।
 
  • आत्मा अमर है, इसलिए मरने की चिंता मत करो।
 
  • आपका निराश ना होना ही परम सुख होता है।
 
  • क्रोध मुर्खता को जन्म देता हैं।
 
  • मेरे भी कई जन्म हो चुके हैं, तुम्हारे भी कई जन्म हो चुके हैं, ना तो यह मेरा आखिरी जन्म है और ना यह तुम्हारा आखिरी जन्म है।
 
  • हे अर्जुन, अगर तुम अपना कल्याण चाहते हो तो सभी उपदेशों, सभी धर्मों को छोड़ कर मेरी शरण में आ जाओ, मैं तुम्हें मुक्ति प्रदान करुंगा।
 
II जय श्री कृष्ण II
Shri Krishna Quotes in Hindi || भगवान श्री कृष्ण के अनमोल वचन

Leave a Comment