Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi || भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय

भजन लाल शर्मा की जीवनी, कौन हैं भजन लाल शर्मा?, Rajasthan CM, Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi, Politician Bhajan Lal Sharma, Bhajan Lal Sharma Net Worth, Age, Wiki, Wife, Family, Date of Birth, Career etc

भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। शर्मा विधान सभा के सदस्य हैं। वे सांगानेर विधान सभा क्षेत्र से जीतकर विधायक बने हैं।

प्रारंभिक जीवन

भजनलाल शर्मा का जन्म 15 दिसम्बर 1967 को नदबई के अटारी गांव (भरतपुर, राजस्थान) में हुआ था। शर्मा का जन्म एक हिंदू (ब्राह्मण) परिवार में हुआ था। भजन लाल शर्मा के पिता का नाम किशन स्वरूप शर्मा है और माता का नाम गोमती देवी है।

भजनलाल शर्मा की शुरूआती पढ़ाई भरतपुर जिले के अटारी गांव और नदबई कस्बे से हुई। भजन लाल शर्मा और रामबाबू शर्मा दोनों मित्र थे और साथ में पढ़ाई भी किये। दसवीं के बाद दोनों दोस्तों ने नदबई में किराये के मकान में एक कमरा लिया और साथ में रहकर 12वीं की पढ़ाई की।

नदबई से इण्टर पास करने के बाद दोनों दोस्त स्नातक की पढ़ाई के लिए भरतपुर के महारानी श्री जया कॉलेज में प्रवेश लिया। दोनों ने अलग-अलग विषय से स्नातक किया फिर दोनों लोग B.Ed. किए। B.Ed. कर लेने के बाद भी इनमें से कोई शिक्षक नहीं बन पाया। भजन लाल शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र से M.A. भी किया है।

राजनीतिक करियर

भजन लाल शर्मा स्कूल के दिनों में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छात्र शाखा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ गये थे और नदबई (भरतपुर) इलाके में विभिन्न प्रकार सामाजिक मुद्दों पर काम करते रहे। बाद में वह जिला सह-संयोजक और सह-जिला प्रमुख बने। उसके बाद शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हो गए।

मात्र 27 साल की उम्र में शर्मा ने अपने पैतृक गांव से सरपंच का चुनाव लड़ा और अपन गाँव के सरपंच बन गए। वे 2 बार ग्राम प्रधान रहे और एक बार पंचायत समिति सदस्य चुने गये।

कुछ समय बाद शर्मा भारतीय जनता पार्टी  से जुड़ गये। बाद में वे पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रदेश के उपाध्यक्ष और प्रदेश के महामंत्री तक का कार्यभार संभाला। शर्मा लगातार चौथी बार भारतीय जनता पार्टी के महासचिव (राजस्थान) के रूप में कार्य कर रहे हैं।

वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में भजन लाल शर्मा ने RSNM (राजस्थान सामाजिक न्याय मंच) के टिकट पर नदबई (भरतपुर) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 5वें स्थान पर रहे। शर्मा को लगभग 6000 वोट मिले थे। इस विधानसभा चुनाव में शर्मा की जमानत जब्त हो गई।

वर्ष 2023 में हुए विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला और इस चुनाव में भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को बड़े अंतर (48,081 वोट) से हराया। 12 दिसंबर 2023 को भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने और इनको बड़ी जिम्मदारी देते हुए पार्टी ने उन्हें राजस्थान का मुख्यमंत्री बना दिया।

भजन लाल शर्मा अब राजस्थान राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी ने दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया है। 15 दिसंबर 2023 को दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा के साथ भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शर्मा का राजनीति में झुकाव शुरू से रहा।

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi || भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय

विधानसभा की 200 में 199 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें भाजपा को 115 सीटों पर विजय मिली। सत्ता में रहे कांग्रेस को मात्र 69 सीटें मिलीं। कर्णपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन की वजह से वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब वहां 05 जनवरी को मतदान होगा।

पहली बार विधायक और बन गए मुख्यमंत्री

भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं और पहली बार में ही मुख्यमंत्री भी बन गये। भजन लाल शर्मा ने राजनीति में बहुत लम्बी और उंची छलांग लगाई है। शर्मा सुर्खियों से दूर रहकर काम करने वालों में से एक हैं। वे RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से भी जुड़े रहे हैं। वर्ष 1992 में श्रीराम जन्मभूमि भूमि आंदोलन के दौरान भजन लाल शर्मा जेल भी जा चुके हैं। 56 वर्षीय भजन लाल शर्मा को पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में देखा जाता है। शर्मा सदैव सुर्खियों से दूर रहना पसंद करते हैं।

राम मंदिर आंदोलन में रहे शामिल

भजन लाल शर्मा RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के कट्टर कार्यकर्ता माने जाते हैं और वे अयोध्या राम मंदिर के आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल रहे। वर्ष 1992 में बाबरी विध्वंस के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वो समय ही उनके राजनीतिक जीवन की असल शुरुआत थी।

कश्मीरी हिन्दुओं के समर्थन में निकाला मार्च

भजन लाल शर्मा 1990 में ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रूप से शामिल रहे जिसमें देश भर से हजारों छात्र और युवा श्रीनगर की ओर मार्च करने के लिए जम्मू में इकट्ठा हुए थे। हालांकि, उस समय पुलिस ने शर्मा को रोक दिया था। कश्मीरी हिन्दुओं पर हमलों के विरोध में उधमपुर में गिरफ्तार होने वाले लोगों में भजन लाल शर्मा भी शामिल थे।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभावित किया

शर्मा के साथी नेताओं का कहना है कि वह गोवर्धन-गिरिराज परिक्रमा (मथुरा) में नियमित रूप से शामिल होते आये हैं। गोवर्धन-गिरिराज परिक्रमा में भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आते हैं और यहीं पर अक्सर दोनों की मुलाकात भी होती थी।

शर्मा ने पश्चिम बंगाल 2021 के विधानसभा चुनाव प्रचार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सहयोगी के रूप में काम किया। इसी चुनाव प्रचार में इनके अद्भूत कार्यशैली को देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता उनसे काफी प्रभावित हुए थे।

नेट वर्थ (Bhajan Lal Sharma Net Worth)

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहले कृषि पर निर्भर थे लेकिन अब उनका ट्रेडिंग का व्यवसाय है। इनके संपत्ति की बात करें तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 1,46,56,000 रुपये (चुनाव में दिये हलफनामें के अनुसार) से अधिक है। जिसमें नगद और जमा राशि दोनों शामिल है।

व्यक्तिगत जीवन

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का विवाह हो चुका और उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम अभिषेक शर्मा है जो पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट नौकरी भी करता है। छोटे बेटे का नाम कुणाल शर्मा है जो MBBS की पढ़ाई कर रहा है।

Ques. भजनलाल शर्मा कौन हैं?

Ans. राजस्थान के नये मुख्यमंत्री

Ques. भजनलाल शर्मा की उम्र कितनी है।

Ans. 56 वर्ष

Ques. भजनलाल शर्मा किस विधानसभा सीट से विधायक हैं?

Ans. सांगानेर

Ques. भजनलाल शर्मा की संपत्ति कितनी है?

Ans. लगभग 1.5 करोड़

Ques. भजन लाल शर्मा के कितने बच्चे हैं?

Ans. दो बच्चे (दोनों लड़के हैं)

Bhajan Lal Sharma Biography in Hindi || भजन लाल शर्मा का जीवन परिचय

Leave a Comment